facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

ब्यूटी सैलून पर बैन के खिलाफ सड़क पर उतरीं अफगान महिलाएं

तालिबान के आदेशों के सार्वजनिक विरोध के एक दुर्लभ संकेत में, दर्जनों ब्यूटीशियन और मेकअप कलाकार प्रतिबंध का विरोध करने के लिए राजधानी काबुल में एकत्र हुए।

Last Updated- July 19, 2023 | 11:08 PM IST
Afghanistan women

तालिबान द्वारा देशभर में ब्यूटी सैलून बंद करने के आदेश के बाद दर्जनों अफगान महिलाओं ने बुधवार को प्रतिबंध का विरोध किया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर पानी की बौछार की, ‘स्टन गन’ का इस्तेमाल किया और हवा में गोलियां चलाईं। तालिबान ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे अफगानिस्तान में सभी सैलून को अपना व्यवसाय और दुकानें बंद करने के लिए एक महीने का समय दे रहे हैं।

इस आदेश के महिला उद्यमियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों ने चिंता जताई है। तालिबान का कहना है कि वे सैलून को गैरकानूनी घोषित कर रहे हैं क्योंकि वे कथित तौर पर इस्लाम द्वारा निषिद्ध सेवाएं प्रदान करते हैं और शादी के उत्सव के दौरान दूल्हे के परिवारों के लिए आर्थिक कठिनाई पैदा करते हैं।

यह आदेश तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा की ओर से आया। यह अफगान महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेशों के बाद उनके अधिकारों और स्वतंत्रता पर नवीनतम अंकुश है। तालिबान के आदेशों के सार्वजनिक विरोध के एक दुर्लभ संकेत में, दर्जनों ब्यूटीशियन और मेकअप कलाकार प्रतिबंध का विरोध करने के लिए राजधानी काबुल में एकत्र हुए।

खुद को फरजाना बताने वाली एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम यहां न्याय के लिए हैं। हम काम, भोजन और आजादी चाहते हैं।” तालिबान ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार छोड़ी और उन्हें तितर-बितर करने के लिये अपनी राइफलों से हवा में गोलियां चलाईं। फरजाना ने बाद में कहा कि महिलाएं अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में जा रही थीं।

Also Read: World bank के चेयरमैन ने की भारत की तारीफ, कहा-चुनौतियों से मजबूत बनकर उभरी भारत की इकॉनमी

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से एकजुट रहने का आग्रह किया। एक अन्य महिला ने अपना नाम न जाहिर करने की मंशा व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे प्रदर्शन का उद्देश्य यह था कि वे (तालिबान) ब्यूटी सैलून बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करें और उसे पलटें क्योंकि यह हमारे जीवन के बारे में है। हम 50 से 60 महिलाओं ने इसमें भाग लिया। हमारा नारा था काम, रोटी और आजादी।” तालिबान द्वारा संचालित सरकार से किसी ने भी इस विरोध प्रदर्शन पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

First Published - July 19, 2023 | 11:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट