facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

UP municipal election 2023: गौतमबुद्ध नगर जिले की एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी

Last Updated- May 15, 2023 | 4:41 PM IST
Telangan Voting

UP municipal election: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर की एक नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों के चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

अनेक मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी देखी गयीं। गर्मी के चलते लोग सुबह-सुबह मतदान करने को लेकर ज्यादा उत्सुक दिखे।

अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस चुनाव मे करीब 1 लाख 54 हजार 806 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव में कुल 272 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान मतपत्र से हो रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका दादरी, नगर पंचायत दनकौर, जेवर, बिलासपुर और जहांगीरपुर के लिए मतदान हो रहा है।

वर्मा के अनुसार नगर पंचायत रबूपुरा के चेयरमैन और सभी सभासदों का पूर्व में ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 3 हजार पुलिसकर्मी विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।

First Published - May 11, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट