facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

UP में सोलर सिटी के तौर पर विकसित किए जाएंगे नगर निगम, अयोध्या की तर्ज पर होगा विकास

Last Updated- May 10, 2023 | 3:44 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

उत्तर प्रदेश (UP) के महानगरों को अब सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। प्रदेश के नगर निगमों को इस योजना के तहत विकसित किया जाएगा। प्रदेश में अयोध्या को पहली सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। अब इसी तर्ज पर बाकी के महानगरों में भी काम होगा।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 17 नगर निगम हैं जिनमें से अयोध्या को सोलर सिटी के तौर पर विकसित करते हुए वहां इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। सोलर सिटी परियोजना के तहत चयनित महानगर में सोलर ट्री से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के साथ पार्किंग स्थलों, पर्यटन स्थलों, बस व रेलवे स्टेशनों को रोशन किया जाना है। महानगरों में ई रिक्शा को बढ़ावा देने के साथ ही जगह जगह सौर ऊर्जा चालित वाटर क्यास्क लगाए जाएंगे।

अयोध्या को सोलर सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने 40 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। इस साल इस मद में 15.75 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस पैसे से अयोध्या के सभी सरकारी एवं आवासीय भवनों पर सोलर पैनल लगाने, सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, हाईमास्ट और एनर्जी पंप लगाया जा रहा है।

अयोध्या में सरयू नदी में चलने वाली नाव भी सौर ऊर्जा से संचालित होंगी। अब तक अयोध्या में 40 सोलर स्ट्रीट ट्री लगाए गए हैं। इनके साथ ही मोबाइल व लैपटॉप चार्ज करने के लिए व्यवस्था की गयी है। अयोध्या में परिक्रमा मार्ग पर आठ चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। पूरे शहर में ई रिक्शा का परिचालन करने का व्यवस्था की जा रही है।

Also read: क्रेडिट कार्ड के जरिये बीमा का लोन चुकाना जाल में फंसने जैसा, कंपनियों ने कहा- प्रतिबंध था जरूरी

प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, प्रयागराज, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, अलीगढ़ और शाहजहांपुर के लिए यूपीनेडा की मदद से नगर विकास सोलर सिटी विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है।

इस परियोजना से न केवल नगर निगमों की सुंदरता बढ़ेगा बल्कि बिजली की खपत भी घटेगी। नगर निगमों में पटरी बाजारों को भी सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इसके लिए हर शहर में क्लस्टर के रूप में वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे जहां पर सौर ऊर्जा से चलने वाले बल्ब लगाए जाएंगे। इन जोन में 50 तक दुकानें होंगी।

बड़े शहरों में सौर ऊर्जा से न केवल पार्किंग स्थलों में रोशनी पहुंचाई जाएगी बल्कि वहां बैटरी चालित वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे।

First Published - May 10, 2023 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट