facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

नेपाल में हिंसा और तख्तापलट! यूपी-नेपाल बॉर्डर पर ट्रकों की लंबी लाइन, पर्यटक फंसे; योगी ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल की हालात को देखते हुए सीमावर्ती जिलों की पुलिस व एसएसबी को अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए

Last Updated- September 10, 2025 | 7:54 PM IST
Nepal
फोटो: पीटीआई

नेपाल में चल रहे तख्तापलट, हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से लोगों का पड़ोसी देश जाना थम गया है। नेपाल की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के कस्बों में माल ढुलाई करने वाले सैकड़ों ट्रक खड़े हो गए हैं। सीमा से सटे कई नेपाल के कस्बों में भी हिंसा भड़क उठी है।

यूपी-नेपाल बॉर्डर पर लगी ट्रकों की लाइन

उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से सटे लखीमपुर, बहराइच और महराजगंज के साथ ही सिद्धार्थनगर में ट्रकों की लाइन लग गई है। अकेले महराजगंज के सोनौली बार्डर पर इस समय 200 ट्रक माल लादकर खड़े हैं और हिंसा के चते नेपाल नहीं जा रहे हैं। इस बार्डर पर ट्रकों का आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। नेपाल सीमा पर चुंगी के लिए बने वहां के भंसार कार्यालय को महराजगंज में ठूठीबारी के पास महेशपुर में और लखीमपुर के पास धनगढ़ी में फूंक दिया गया है। नेपाल को माल लेकर जा रहे ट्रकों का कहना है कि सुरक्षित न होने की स्थिति में इस समय वे भारतीय सीमा में ही रहेंगे। वहीं सब्जियों व फलों से लदे ट्रकों ने अपना माल सीमावर्ती भारतीय शहरों में ही खाली करना शुरू कर दिया है।

Also Read: Nepal GenZ protests: पीएम ओली का इस्तीफा, एयर इंडिया-इंडिगो ने उड़ानें रद्द कीं; भारतीयों को नेपाल न जाने की सलाह

नेपाल में हिंसा का माहौल

लखीमपुर खीरी जिले से लगे नेपाल के धनगढ़ी कस्बे में बुधवार को भी हिंसा की खबरें हैं। यहां मंगलवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के पैतृक घर को फूंक दिया गया था। भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री देउबा और उनकी पत्नी आरजू की जमकर पिटाई भी की थी। धनगढ़ी में जेल पर धावा बोलकर प्रदर्शनकारियों ने कैदियों को मुक्त कर दिया है।

पर्यटकों के लिए बंद हुई बस सेवा

उत्तर प्रदेश पुलिस ओर सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) ने नेपाल से भाग कर भारत में प्रवेश कर 4 कैदियों को सोनौली तो 5 को सिद्धार्थनगर के खुनवा बार्डर से पकड़ा है। नेपाल में जारी हिंसा के चलते यूपी से सीमा तक जाने वाले रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या घटकर आधी से भी कम रह गयी है। नेपाल में पोखरा व काठमांडू पर्यटकों को ले जाने वाली बसों का संचालन सिद्धार्थनगर के बढ़नी और महराजगंज के बुटवल बार्डर से बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं काठमांडू और पोखरा को जाने वाली हवाई उड़ानों की लैंडिंग लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर हो रही है। प्रदेश के नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी भारतीयों को सीमा पार करने से रोक रही है।

Also Read: Nepal GenZ protests: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया, बड़े प्रदर्शन के बीच पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल की हालात को देखते हुए सीमावर्ती जिलों की पुलिस व एसएसबी को अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस पर प्रशासन के उच्चाधिकारियों को सीमाओं का दौरा करने को कहा गया है।

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement