facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

UP में स्मार्ट मीटरों की कीमतों को घटाने की एक और कोशिश हुई फेल

प्रदेश में दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं के घरों पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रतिस्पर्धी निविदा क्लस्टर्स में बांट कर जारी की थी।

Last Updated- June 11, 2023 | 5:26 PM IST
electricity bill

उत्तर प्रदेश में विभिन्न बिजली कंपनियों के क्षेत्रों में लगने वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत घटाने के लिए छोटे क्लस्टर्स में बांट कर निविदा जारी करने की कवायद का भी अपेक्षित नतीजा नहीं निकला है।

प्रदेश में दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं के घरों पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रतिस्पर्धी निविदा क्लस्टर्स में बांट कर जारी की थी। निविदाओं में खुली कीमतों में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दाम कम नहीं हो सके हैं। रोचक बात यह है कि इस बार निविदा में कुली कीमतें पहले पूरे अंचल के लिए जारी निविदा के रेट से कहीं भी कम नहीं हो सकी है।

दो या उससे भी अधिक क्लस्टरों में बांट कर यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने दो विद्युत वितरण निगमों के लिए निविदाएं जारी की थी। इससे पहले इन दोनों निगमों सहित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के लिए कीमत ज्यादा आने का तर्क देकर पूर्व में जारी निविदा को निरस्त किया गया था। मध्यांचल के लिए फिर से जारी की गयी निविदा में जहां कंपनियां भाग लेने ही नहीं आयीं वहीं पूर्वांचल और दक्षिणांचल में क्लस्टर्स में बांट कर निविदा जारी की गयी।

निविदा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के क्लस्टर -2 में जहां कानपुर, झांसी व बांदा आदि रखे गए वहां 37 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए 10097 रुपये की कीमत आयी है जो कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के बराबर ही है जहां निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पश्चिमांचल में 67 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने हैं। दक्षिणांचल में सिंगल फेज मीटर लगाने के लिए कीमत 8880 रुपये आई है जो कि सिंगल फेज के लिए पश्चिमांचल में खुली कीमत से कहीं ज्यादा है।

इसी तरह पूर्वांचल में 27 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर के एक क्लस्टर के लिए हाल में खुली निविदा में दरें 10752 रुपये आयी है जो कि पश्चिमांचल से काफी ज्यादा है। इसके अलावा एक ही कंपनी की ओर से पूर्वांचल में एक जैसी मात्रा में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए निविदा में जो दरें दी गयी है वो खासी अलग हैं।

गौरतलब है कि स्मार्ट मीटर की निविदाओं को क्लस्टर्स में बांटने के बाद भी भाग लेने वाली कंपनियों की तादाद नहीं बढ़ी है। जहां बड़ी निविदाओं में ज्यादा कंपनियों की भागीदारी दिखी थी वहीं छोटे क्लस्टर्स में यह और भी घट गयी है। दक्षिणांचल के एक क्लस्टर में तो निविदा में केवल दो ही कंपनियों ने भाग लिया है।

First Published - June 11, 2023 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट