facebookmetapixel
Airtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक! भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत हैE-Way Bill ने बनाया नया रिकॉर्ड: जनवरी में 13.68 करोड़ बिल जारी, 43% की जबरदस्त बढ़ोतरीट्रंप युग में भी भारतीय बाजार पर भरोसा: विदेशी निवेश में अमेरिकी FPI की हिस्सेदारी बढ़कर 41% हुईEditorial: व्यापार समझौते के बाद भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गर्माहटअर्थव्यवस्था की ​बढ़ती रफ्तार और काबू में महंगाई के बीच लंबे समय तक दरों में बदलाव के आसार नहींप्रिय नरेंद्रभाई, क्या आप हमारे पूर्वी क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को फिर से बहाल कर सकते हैं?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए: अधिकारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर कम से कम दो शव देखे गए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं

Last Updated- May 07, 2024 | 3:07 PM IST
Terrorist attack
Representative Image

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि बाद में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अंतिम खबर आने तक जारी थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी गोलीबारी के दौरान उस घर में आग लग गई, जिसमें आंतकी छिपे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर कम से कम दो शव देखे गए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि शव बरामद होने के बाद ही मारे गए आतंकवादियों की पहचान हो सकेगी तथा वे किस आतंकी समूह से जुड़े हुए थे, इसका पता चल सकेगा।

First Published - May 7, 2024 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट