facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

तेलंगाना सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.91 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के लिए 21,292 करोड़ रुपये और सिंचाई के लिए 22,301 करोड़ रुपये खर्च करने का भी प्रस्ताव रखा है।

Last Updated- July 25, 2024 | 2:08 PM IST
Telangana Budget
Telangana Budget 2024

तेलंगाना सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में कुल 2.91 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें 2.21 लाख करोड़ रुपये का राजस्व और 33,487 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का अनुमान है।

तेलंगाना सरकार ने इस वित्त वर्ष की अवधि में कुल 2,90,814 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान जताया है, जिसमें 57,000 करोड़ रुपये से अधिक का खुला बाजार ऋण शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्रालय संभाल रहे मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए 72,659 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के लिए 21,292 करोड़ रुपये और सिंचाई के लिए 22,301 करोड़ रुपये खर्च करने का भी प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने बताया कि इस बजट में हमने पंचायती राज और ग्रामीण विकास के लिए 29,816 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

मल्लू भट्टी ने बताया, ”तेलंगाना सरकार पर 6.71 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। पिछले 10 सालों में राज्य सरकार का कर्ज दस गुना बढ़ गया है, जबकि उस अनुपात में कोई विकास नहीं हुआ है।”

उन्होंने बताया कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आने के बाद 35,118 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया, जबकि मूलधन और ब्याज दोनों मिलाकर 42.892 करोड़ रुपये का ऋण चुकाया गया।

First Published - July 25, 2024 | 2:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट