facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

कोलकाता डॉक्टर हत्या के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, दिल्ली के अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित

Advertisement

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली भी हड़ताल से अछूता नहीं है। यहां अस्पताल प्रशासन की कड़ी चेतावनी के बावजूद डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं।

Last Updated- August 14, 2024 | 11:24 PM IST
कोलकाता डॉक्टर हत्या के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, दिल्ली के अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित OPD services hit across hospitals as doctors continue strike for 3rd day

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शुरू हुई हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। दिल्ली के लगभग सभी बड़े अस्पतालों में आपातकालीन छोड़ ओपीडी और अन्य चिकित्सा सेवाएं ठप रहीं।

आरडीए के आह्वान पर शुरू की गई हड़ताल का व्यापक असर दिखा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली भी हड़ताल से अछूता नहीं है। यहां अस्पताल प्रशासन की कड़ी चेतावनी के बावजूद डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। यहां बुधवार को ओपीडी मरीजों में 55 प्रतिशत और ऑपरेशन थियेटर सेवाओं में 85 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

प्रयोगशाला और एक्स-रे तथा सीटी स्कैन जैसी रेडियोलॉजी सेवाओं में क्रमश: 20 एवं 40 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। एम्स में प्रतिदिन लगभग 10,000 मरीज इलाज के लिए आते हैं। सफदरजंग और लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) जैसे अस्पतालों में भी डॉक्टरों ने हड़ताल में हिस्सा लिया और यहां भी पिछले तीन दिन से ओपीडी रजिस्ट्रेशन बुरी तरह प्रभावित रहा।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के आह्वान पर कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल ऐसे समय अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गई जब पीडि़त डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए देश भर के डॉक्टरों से हड़ताल का आह्वान करने वाले फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (फोरडा) ने मंगलवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया।

फोरडा ने अपने बयान में कहा कि नड्डा के साथ मुलाकात की सबसे बड़ा नतीजा यह रहा कि वह स्वास्थ्य कर्मियों के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम पर काम करने के लिए एक समिति बनाने पर सहमत हो गए हैं। इस समिति में फोरडा भी शामिल रहेगी। फोरडा ने अपने बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस अधिनियम पर अगले 15 दिन में काम शुरू करने का वादा किया है।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement