facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

RBI को बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में आया ईमेल ; मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

RBI receives bomb threat: इस मैसेज के बाद बैंक के मुंबई ऑफिस में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस ने मेल भेजने वाले के ​खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Last Updated- December 13, 2024 | 2:41 PM IST
RBI MPC

RBI receives bomb threat: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को शुक्रवार को एक बम की धमकी वाला ईमेल मिला। यह मैसेज रूसी भाषा में नए गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) की ऑफि​शियल ईमेल आईडी पर भेजा गया था। इस मेल में आरबीआई के मुंबई ऑफिस को टारगेट किया गया है। इस मैसेज के बाद बैंक के मुंबई ऑफिस में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, आरबीआई भवन की तलाशी ली गई लेकिन अबतक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। रूसी भाषा में लिखे गये इस ‘ई-मेल’ में सेंडर ने दावा किया कि भवन में ‘आईईडी’ बम लगाया गया है और उसे पांच दिनों के अंदर दूर से सक्रिय किया जाएगा। ईमेल भेजने वाले ने आरबीआई गवर्नर से ‘ब्रदरहुड मूवमेंट फॉर यूक्रेन’ से जुड़ने का भी आह्वान किया है। ई-मेल भेजने वाले की अभी पहचान नहीं हो पायी है।

इससे पहले, मुंबई पुलिस के Zone 1 DCP ने बताया कि, “भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला था। रूसी भाषा में लिखे इस ईमेल में बैंक को उड़ाने की योजना की चेतावनी दी गई थी। माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

यह घटना संजय मल्होत्रा ​​के RBI के 26वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया है, जिन्होंने हाल ही में अपना छह साल का कार्यकाल पूरा किया है। राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी मल्होत्रा ​​को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा नियुक्त किया गया था।

दिल्ली के स्कूलों में मिली धमकी

इससे पहले, शुक्रवार सुबह दिल्ली के तीन स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। यह धमकी पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से तड़के 4:21 बजे, श्रीनिवास पुरी के केम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे और ईस्ट ऑफ कैलाश के डीपीएस से सुबह 6:35 बजे फोन (धमकी भरे ई-मेल के संबंध में) मिला। इससे पहले, 9 दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे।

(इनपुट: एजेंसी)

First Published - December 13, 2024 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट