facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

प्रधानमंत्री इंडिया एनर्जी वीक का करेंगे उद्घाटन, E-20 पेट्रोल की होगी शुरुआत

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 9:13 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बेंगलूरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक’ (India Energy Week) का उद्घाटन करने के साथ पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण की भी शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, छह से आठ फरवरी तक आयोजित हो रहे ‘इंडिया एनर्जी वीक’ (IIW) में प्रधानमंत्री सौर एवं परंपरागत ऊर्जा से चलने वाली एक रसोई प्रणाली को भी पेश करेंगे।

इस सम्मेलन के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ भारत के बढ़ते कदम को रेखांकित करने का इरादा है। इस दौरान प्रधानमंत्री 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल E-20 की पेशकश करेंगे। E-20 पेट्रोल की बिक्री 11 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 84 खुदरा बिक्री केंद्रों पर होगी।

सरकार ने वर्ष 2025 तक सिर्फ E-20 पेट्रोल की ही बिक्री का लक्ष्य रखा है। अभी तक पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल का ही मिश्रण करने की मंजूरी है। सरकार पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण के माध्यम से पेट्रोल के आयात बिल में कटौती करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: चीन से कुछ अहम कच्चे माल के आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत: NITI Aayog

इसके अलावा प्रधानमंत्री पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों के लिए बनाई गई खास पोशाक ‘अनबॉटल्ड’ को भी पेश करेंगे। इंडियन ऑयल ने प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल कर इस पोशाक को तैयार किया है।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement