facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

बिहार दौरे पर PM: ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, चुनाव से पहले दी विकास की कई सौगातें

Advertisement

पीएम मोदी ने बिहार में 13,000 करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं और कोलकाता में मेट्रो सेवाओं का उद्घाटन कर विपक्ष पर भ्रष्टाचार और घुसपैठ के मुद्दे पर हमला बोला।

Last Updated- August 22, 2025 | 10:58 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गयाजी और बेगूसराय जिलों से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। बाद में उन्होंने कोलकाता में तीन नए मेट्रो रूट का उद्घाटन करने के साथ-साथ 1,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 6 लेन कोना एक्सप्रेसवे परियोजना की आधारशिला रखी। बिहार में इसी वर्ष नवंबर और प​श्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधान सभा चुनाव होंगे।

चुनाव के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री का दोनों राज्यों का एक दिन का दौरा महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। गयाजी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में पेश किए गए संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 और चुनाव आयोग द्वारा बिहार में किए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर सत्ता के उच्च सोपानों में भ्रष्टाचार को खत्म करने और ‘घुसपैठियों’ से राष्ट्र की जनसांख्यिकी को होने वाले खतरे से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का विरोध करने का आरोप लगाया।

मोदी ने कहा, ‘हमने एक खेदजनक स्थिति देखी है, जिसमें सत्ता में बैठे लोग जेल से सरकार चला रहे हैं, सलाखों के पीछे से फाइलों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इस तरह वे संवैधानिक मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया कि उनकी 11 साल पुरानी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है।

बिहार में प्रधानमंत्री ने लगभग 6,880 करोड़ रुपये के 600 मेगावॉट बक्सर थर्मल पावर प्लांट और गंगा नदी पर 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 1.86 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन किया, जो पटना जिले में मोकामा को बेगूसराय से जोड़ता है। बिहार में प्रधानमंत्री मोदी ने दो ट्रेनों- गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली तथा कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया। भाजपा, जदयू और अन्य छोटी पार्टियों से मिलकर बना राजग बिहार की 243 सदस्यीय विधान सभा के चुनाव में उतर रहा है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं।

शुक्रवार को ही गयाजी से कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प​श्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र से मिलने वाला अधिकांश धन लूटा जाता है और उसे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर खर्च किया जाता है। यह बड़ी चुनौती है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने बंगाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देकर मजबूत किया है। कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीन, येलो और ऑरेंज लाइनों वाली तीन नई मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाई, जो 13.61 किलोमीटर को कवर करती हैं। प​श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement