facebookmetapixel
Budget 2026: बजट डे पर शेयर बाजार में कैसे करें ट्रेडिंग? 1 फरवरी के लिए एक्सपर्ट्स ने बताई स्ट्रेटेजीबजट से एक दिन पहले क्यों लुढ़क गया शेयर बाजार?Indian Equities: 14 साल में सबसे कम भरोसा, भारत से क्यों दूर हो रहे हैं विदेशी निवेशक?India-EU FTA पर मूडीज का आया बयान; निर्यात, MSME और रोजगार पर क्या कहा?ट्रंप जल्द करेंगे फेड चेयरमैन के नाम का करेंगे ऐलान, केविन वार्श के नाम की अटकलें तेजITC Share: बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर चढ़ा, क्या Q3 नतीजों से बढ़ा भरोसा?सस्ते लोन की उम्मीद बढ़ी! बजट के बाद RBI कर सकता है रेट कट: मोतीलाल ओसवालMicrosoft के दमदार नतीजे, ब्रोकरेज बोले- भारतीय IT कंपनियों के लिए बड़ी राहत का संकेतNifty outlook: निफ्टी में दिख रहे हैं तेजी के संकेत, एक्सपर्ट्स बोले- रुझान बदल रहा हैVedanta Share: 8% गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, ₹900 तक का टारगेट; मोटे डिविडेंड की उम्मीद

प्रवासियों के लिए भारत का सबसे महंगा शहर है मुंबई, ग्लोबल लेवल पर हांगकांग टॉप पर

Last Updated- June 07, 2023 | 5:09 PM IST

भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर मुंबई है। इसके बाद नयी दिल्ली और बेंगलुरु का स्थान है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

मर्सर के ‘जीवनयापन की लागत सर्वे-2023’ के अनुसार, वैश्विक रूप से पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर है। मुंबई भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है, जबकि वैश्विक रूप से इस सूची में हांगकांग सबसे आगे है।

वैश्विक रैंकिंग में दिल्ली 169वें, चेन्नई 184वें, बेंगलुरु 189वें, हैदराबाद 202वें, कोलकाता 211वें और पुणे 213वें स्थान पर हैं। मर्सर के सर्वे में प्रत्येक स्थान पर आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू वस्तुओं और मनोरंजन समेत 200 से ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं की कीमत की तुलना की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक रूप से अंतरराष्ट्रीय कर्मियों के लिए इस वर्ष हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख सबसे महंगे शहर हैं। रैंकिंग में सबसे कम महंगे शहरों में हवाना आता है। पिछले साल के मध्य में मुद्रा के अवमूल्यन के कारण हवाना 83 स्थान नीचे आ गया है। इसके अलावा अन्य सस्ते शहरों में दो पाकिस्तान से…कराची और इस्लामाबाद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में शामिल भारतीय शहरों में चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में ठहरने का खर्च मुंबई से 50 प्रतिशत से भी कम है। प्रवासियों के लिए 2023 में मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। हालांकि, मुंबई एशियाई शहरों में पिछले साल की तुलना में एक स्थान खिसक कर 27वें स्थान पर आ गया है।

First Published - June 7, 2023 | 5:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट