facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

MP: मोटे अनाज की खेती पर नकद प्रोत्साहन

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार मोटे अनाज का उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण और ब्रांडिंग करने के लिए एक योजना तैयार कर रही है।

Last Updated- January 06, 2024 | 12:37 PM IST
Mohan Yadav
Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav (File Photo)

मध्य प्रदेश में मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को राज्य सरकार प्रोत्साहन स्वरूप प्रति किलो 10 रुपये की दर से नकद राशि देने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार मोटे अनाज का उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण और ब्रांडिंग करने के लिए एक योजना तैयार कर रही है। यह प्रोत्साहन उसी का हिस्सा है।

इस प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार ने रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत प्रोत्साहन राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश को अपने मोटे अनाजों मसलन ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटक आदि की खेती के लिए जाना जाता है। ये अनाज प्रमुख रूप से मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, शहडोल, अनूपपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सीधी और सिंगरौली जिलों में उगाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : MP में होने जा रहा तीन दिवसीय फेड एक्सपो का आयोजन

मोटे अनाज की खपत और उसके उत्पादन को बढ़ावा देने तथा इस बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को इंटरनैशनल इयर ऑफ द मिलेट घोषित किया था।

हालांकि प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक साजी थॉमस कहते हैं कि सरकार का ताजा निर्णय आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़ा हो सकता है क्योंकि मिलेट की खेती से जुड़े लगभग सभी जिले आदिवासी बहुल हैं। देश में आगामी गर्मियों में आम चुनाव होने हैं।

Advertisement
First Published - January 6, 2024 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement