facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Long Weekend: महाकुंभ और पर्यटन स्थलों का रुख, होटल किराये में बढ़ोतरी

Advertisement

सप्ताहांत पर दो दिन की छुट्टी का मौका देख लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाने के ​लिए प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ जाने की योजना भी बना रहे हैं।

Last Updated- January 24, 2025 | 11:11 PM IST
Long Weekend: Mahakumbh and tourist destinations, increase in hotel fares महाकुंभ और पर्यटन स्थलों का रुख, होटल किराये में बढ़ोतरी

इस बार गणतंत्र दिवस पर सप्ताहांत की छुट्टी लोगों के लिए काफी खास बन गई है। एक तरफ महाकुंभ का मौका है और दूसरी ओर संगीत के दीवानों के लिए अहमदाबाद में ब्रिटिश रॉकबैंड कोल्डप्ले का स्टेज सज गया है। यात्रा सुविधाएं मुहैया कराने वाली फर्म ​क्लियरट्रिप के अनुसार पिछले सप्ताह के मुकाबले 26 से 28 जनवरी के लिए अहमदाबाद में होटल बुकिंग में 1047.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। क्लियरट्रिप के मुख्य कारोबार और वृद्धि अ​धिकारी अनुज राठी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस अव​धि में होटल किराये में भी 75.5 प्रतिशत की उछाल आई है।

कोल्डप्ले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सप्ताहांत पर लगातार दो दिन कार्यक्रम पेश करेगा। क्लियरट्रिप के डेटा के मुताबिक से पता चलता है कि अहमदाबाद जाने के लिए उड़ान की बुकिंग में पिछले सप्ताह की अपेक्षा 83.2 और किराये में 17.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दूसरी ओर सप्ताहांत पर दो दिन की छुट्टी का मौका देख लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाने के ​लिए प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ जाने की योजना भी बना रहे हैं। पिछले सप्ताहांत के मुकाबले इस बार 26 से 28 जनवरी के लिए प्रयागराज में होटल बुकिंग में 89.5 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस पवित्र शहर में होटल के कमरे के किराए भी 11.9 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।

यात्रा एजेंसी और सर्च एग्रीगेटर स्काईस्कैनर के अनुसार 28 जनवरी को सबसे ज्यादा लोगों ने यात्रा की योजना बनाई है, क्योंकि उससे अगले दिन 29 जनवरी को दूसरा शाही स्नान पड़ रहा है, जिसे बहुत ही महत्त्वपूर्ण अवसर माना जाता है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ’14, 15, 25 और 29 जनवरी के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग दर्ज की गई।’

मालूम हो कि महाकुंभ पर 23 जनवरी तक 10 करोड़ लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। यह मेला 26 फरवरी को संपन्न हो जाएगा। आध्या​त्मिक पर्यटन में बढ़ रही रुचि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अनेक पर्यटक भी अब अपनी यात्रा में महाकुंभ को शामिल कर रहे हैं और वे आसपास के आध्या​त्मिक स्थलों पर जाना चाहते हैं।

एसओटीसी ट्रैवल के प्रेसिडेंट और कंट्री हेड (हॉलिडेज ऐंड कॉरपोरेट टूर्स) एसडी नंदकुमार कहते हैं, ‘यात्रा के शौकीनों की पहली पंसद अब महाकुंभ बन गया है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसके अलावा कई पर्यटक अपने यात्रा में प्रयागराज के काशी और अयोध्या जैसे अन्य आध्या​त्मिक स्थलों को भी शामिल कर रहे हैं।’

यही नहीं, लोग महानगर के शोर-शराबे से दूर शांत और सुखद स्थलों पर अपना सप्ताहांत गुजारना पसंद कर रहे हैं। थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड के प्रेसिडेंट और कंट्री हेड (हॉलिडेज, एमआईसीई वीजा) राजीव काले ने कहा, ‘इस साल गणवतंत्र दिवस रविवार के दिन है। इसलिए पेशेवर लोग शुक्रवार या सोमवार की छुट्टी लेकर 3 से 4 दिन की लंबी छुट्टी का आनंद उठाना चाह रहे हैं। हमारे आंकड़े संकेत देते हैं कि इनमें ज्यादातर लोग शहर से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं।’

दिल्ली-एनसीआर के लोग जहां नौकुचियाताल, ​शिमला, धर्मशाला, मैक्लोडगंज और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद कर रहे हैं वहीं मुंबई और गुजरात जैसी जगहों के लोग राजमाची, लोनावाला, माथेरन और महाबलेश्वर का रुख कर रहे हैं। काले ने बताया, ‘कर्नाटक और तमिलनाडु के लोग अपना सप्ताहांत हम्पी, गोकर्ण, कुर्ग, पुदुच्चेरी और कन्याकुमारी में गुजारना चाह रहे हैं।’

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement