facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Buy Today: आज इन 3 शेयरों पर दांव की सलाह, एक्सपर्ट बोले- ₹2,150 तक जा सकता है भावStocks To Watch Today: NLC India से RVNL तक, बड़े ऐलानों की भरमार, बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रहेगी नजरRBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारीतेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार12वीं के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, परीक्षा प्रबंधन और रुके हुए रिजल्ट को लेकर CBSE से मांगा जवाबभाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का एकजुटता का संकल्प, ममता बोलीं: आपसी बयानबाजी से बचें विपक्षी दलमोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी जश्न मनाएगा NDA, बुधवार को दिल्ली में जुटेंगे गठबंधन के सभी नेता

प्रतिभाओं को आकर्षित करने में कर्नाटक अव्वल

Advertisement

राज्य में सक्रिय पेशेवरों का टैलेंट बेस अब 59.7 लाख हो गया है, जिसमें 64 फीसदी पेशेवर ऐसे हैं जिनके पास कम से कम 1 साल का काम करने का अनुभव है।

Last Updated- November 27, 2024 | 10:38 PM IST
बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान: वित्त मंत्री, Budget 2024: Provision of Rs 1.48 lakh crore for education, employment, skill development in the budget: Finance Minister

भारत के सिर्फ नौ राज्य ही नेट टैलेंट पॉजिटिव यानी प्रतिभा के लिहाज से धनात्मक राज्य हैं और इनमें से कर्नाटक शीर्ष राज्य के तौर पर उभरा है जहां सबसे ज्यादा पॉजिटिव टैलेंट बेस है। एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।

विशेषज्ञ स्टाफिंग कंपनी एक्सफेनो द्वारा इंडियन स्टेट्स फॉर टैलेंट कॉरिडोर और टैलेंट एक्सचेंज पैटर्न्स के सालाना अध्ययन के मुताबिक, इस मामले में कर्नाटक के बाद दूसरे स्थान पर हरियाणा, तीसरे स्थान पर तेलंगाना, चौथे स्थान पर महाराष्ट्र और पांचवें स्थान पर गुजरात है।

नेट टैलेंट पॉजिटिव का मतलब यह कि राज्य में जितनी प्रतिभाएं आईं उसके मुकाबले बाहर कम गईं। इससे यह देखा जाता है कि कोई राज्य प्रतिभाओं को किस हद तक बनाए रखने में सक्षम होता है।

कर्नाटक ने देश के नौ उभरते टैलेंट पॉजिटिव राज्यों में सबसे ज्यादा पॉजिटिव टैलेंट बेस (पीटीबी) के साथ उपलब्धि हासिल की है। इस साल अक्टूबर में खत्म हुए 12 महीनों के दौरान कर्नाटक का पीटीबी 63,500 रहा, जिसमें 1,36,500 पेशेवरों को अन्य राज्यों से भेजा गया जबकि 73,000 पेशेवर राज्य से बाहर चले गए। हरियाणा में पीटीबी 22,200, तेलंगाना में पीटीबी 20,200, महाराष्ट्र में पीटीबी 10,800 और गुजरात में पीटीबी 7,400 रहा।

एक्सफेनो के सह-संस्थापक कमल कारंत ने कहा, ‘सबसे अधिक पॉजिटिव टैलेंज बैलेंस के साथ शीर्ष राज्य के तौर पर उभरना आगे चलकर देसी एवं विदेशी उद्यमों के लिए एक अग्रणी टैलेंट ब्रांड के तौर पर राज्य की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण होगा। बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश करने, दूरदर्शी नीतियों और लक्षित कारोबारी प्रोत्साहनों के जरिये कर्नाटक ने एक अग्रणी वैश्विक टैलेंट ब्रांड के तौर पर अपना रुतबा मजबूत किया है।’

राज्य में सक्रिय पेशेवरों का टैलेंट बेस अब 59.7 लाख हो गया है, जिसमें 64 फीसदी पेशेवर ऐसे हैं जिनके पास कम से कम 1 साल का काम करने का अनुभव है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा बेंगलूरु का दबदबा है और वहां 34 लाख अनुभवी पेशेवर हैं, जो देसी और विदेशी दोनों उद्यमों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement