facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

IPEF की बैठक होगी अहम

Advertisement

भारत सहित 13 देशों के बीच समझौते पर सहमति की उम्मीद

Last Updated- November 06, 2023 | 9:57 PM IST
IPEF

अमेरिका की पहल पर बने इंडो पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) के तहत भारत सहित 13 अन्य देश स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था पर बातचीत को आगामी मंत्रिस्तरीय बैठक में अंतिम रूप दे सकते हैं। यह बैठक अगले सप्ताह सैन फ्रांसिस्को में होने वाली है।

इसके साथ ही आईपीईएफ के 4 स्तंभों में से 3 पर बातचीत पूरी हो जाएगी। अमेरिका की ओर से की गई आर्थिक पहल के डेढ़ साल के भीतर यह पूरा हो जाएगा।

इस पहल के दूसरे स्तंभ आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन पर समझौते की कानूनी जांच प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। सरकार से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन पर समझौते पर हस्ताक्षर करने को लेकर घरेलू मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है।

पहले स्तंभ या ट्रेड पिलर पर भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हालांकि इस पर बातचीत पूरी होने में कुछ और वक्त लग सकता है, क्योंकि इस पर वार्ता सबसे थकाऊ है।

भारत ने ट्रेड पिलर को कुछ समय के के लिए पर्यवेक्षण के दर्जे में रखा है। इसका मतलब यह हुआ कि इस स्तंभ में शामिल होने को लेकर भारत का रुख लचीला है और बातचीत पूरी होने के बाद ही अंतिम फैसला होगा।

अमेरिकी वाणिज्य सचिव जिना रायमोंडो ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘डेढ़ साल के भीतर बाइडन प्रशासन ने भारत प्रशांत क्षेत्र के 14 साझेदार देशों के साथ एक ढांचा स्थापित किया है, जिससे दीर्घावधिआर्थिक मसलों का समाधान हो सके और अमेरिका और अन्य साझेदार नए बदलावों के मुताबिक प्रतिक्रिया दे सकें और अवसरों का लाभ उठा सकें, चाहे कोविड-19 से आपूर्ति श्रृंखला में पैदा हुए व्यवधान से निपटने का मसला हो, या निवेश के नए अवसर का लाभ उठाने का मसला हो।’

दूसरी व्यक्तिगत मंत्रिस्तरीय बैठक भारत के लिए अहम है, क्योंकि अब तक इस साल किसी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो सका है। राजनीतिक तनाव के कारण कनाडा से बातचीत पटरी से उतर गई है। वहीं ब्रिटेन के साथ बातचीत में कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सहमति नहीं बन सकी है।

बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग व्यवस्था भारत के साथअमेरिका के लिए भी रणनीतिक महत्त्व का है क्योंकि इसे दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

काउंसिल फॉर सोशल डेवलपमेंट में मानद प्रोफेसर विश्वजीत धर ने कहा, ‘अगर आप आपूर्ति श्रृंखला स्तंभ को देखें तो इसमें श्रम एवं पर्यावरण मानक का बड़ा महत्त्व है। भारत इसके अनुपालन के लिए अभी तैयार नहीं है। मानक को लेकर चिंता है और मांग के मुताबिक मानक पूरा करना कठिन है।’

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement