facebookmetapixel
RBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनस

ICAO Report: विमानन सुरक्षा निरीक्षण रेंकिंग में छलांग लगाकर भारत 55वें स्थान पर पहुंचा

DGCA ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘अंतिम रिपोर्ट आने के बाद भारत की सुरक्षा निरीक्षण क्षमता रैंकिंग 112 से उल्लेखनीय सुधार के साथ 55वें स्थान पर आ गई है।

Last Updated- February 10, 2023 | 6:52 PM IST
Plane

Aviation Safety: ICAO के समन्वित सत्यापन मिशन (ICVM) के तहत विमानन सुरक्षा निरीक्षण रैंकिंग में भारत की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भारत इस रैंकिंग में 112वें स्थान से छलांग लगाकर 55वें स्थान पर पहुंच गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘यूनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट प्रोग्राम’ (USOP) सतत निगरानी दृष्टिकोण के अंतर्गत भारत में ICVM 9-12 नवंबर, 2022 को चलाया गया था। DGCA ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘अंतिम रिपोर्ट आने के बाद भारत की सुरक्षा निरीक्षण क्षमता रैंकिंग 112 से उल्लेखनीय सुधार के साथ 55वें स्थान पर आ गई
है।

गौर करने वाली बात है कि यह रैंकिंग ICAO द्वारा किए गए विभिन्न ऑडिट के परिणामों पर निर्भर है।’ अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों में यह ऑडिट करता है।

First Published - February 10, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट