facebookmetapixel
Advertisement
Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे; ऑटो-रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्ट

UP Municipal Elections: दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 77 पदों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 9:55 AM IST
Assembly Election 2023

उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कुल 77 पदों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उत्तरप्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इसके अलावा पार्षदों में अलीगढ़ के पांच, मेरठ के तीन, गाजियाबाद का एक पार्षद निर्विरोध चुना गया है।

बयान के मुताबिक नगर पंचायतों के 36 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं जिनमें गौतमबुद्ध नगर से 16, एटा से तीन, आजमगढ़, बांदा, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और हाथरस से दो-दो तथा बुलंदशहर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत एवं हमीरपुर से एक-एक सदस्य शामिल हैं।

राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने बयान में कहा कि विभिन्न जिलों में नगर पालिका परिषदों के 31 सभासद निर्विरोध चुने गये हैं। उन्होंने बताया कि एटा में सात, बदायूं में पांच, बुलंदशहर में चार, इटावा में तीन, कानपुर नगर, कासगंज, बागपत से दो-दो तथा कन्नौज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मिर्जापुर, सुलतानपुर एवं हापुड़ से एक-एक नगर पालिका परिषद के सदस्य (सभासद) निर्विरोध चुने गये हैं।

कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश के 38 जिलों में सात नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्ड, 95 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और 2551 सभासद तथा नगर पंचायत अध्यक्षों के 268 पदों और 3495 सदस्यों के लिए 11 मई को मतदान होगा।

गौरतलब है कि राज्य में पहले चरण में चार मई को 10 नगर निगमों समेत 37 जिलों में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए मतदान हो चुका है। दोनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 13 मई को होगी।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement