facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

बैंक फ्रॉड में बड़ी कार्रवाई: ED ने यूको बैंक के पूर्व CMD सुबोध गोयल की ₹106 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Advertisement

ED ने बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुबोध गोयल की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। इस केस में वह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Last Updated- July 25, 2025 | 5:56 PM IST
ED
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बताया कि उसने यूको बैंक के पूर्व CMD सुबोध कुमार गोयल और उनके संबंधित लोगों की करीब 106.36 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ये संपत्तियां चल और अचल दोनों तरह की हैं। यह कार्रवाई 9 जुलाई 2025 को एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। इस मामले में गोयल और उनके करीबियों पर गंभीर आरोप हैं।

ED ने 11 जुलाई को कोलकाता की विशेष PMLA कोर्ट में गोयल, उनके परिवार, करीबी सहयोगियों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ एक पूरक अभियोजन शिकायत (सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) भी दायर की थी। यह जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक प्राथमिकी से शुरू हुई, जिसमें कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड (CSPL) और इसके प्रमोटरों पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ 6,210.72 करोड़ रुपये (ब्याज को छोड़कर) की धोखाधड़ी का आरोप है। कंपनी पर फंड्स का दुरुपयोग, स्टॉक स्टेटमेंट में हेराफेरी और बैलेंस शीट में गड़बड़ी के आरोप हैं।

Also Read: ED ने अनिल अंबानी समूह के 35 से अधिक परिसरों पर छापे मारे, 50 से अधिक कंपनियों की ली तलाशी

गोयल पर अवैध तरीके से लाभ लेने का आरोप

सुबोध कुमार गोयल को 16 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने CSPL को 1,460 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन मंजूर किए, जो बाद में गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) बन गए। इसके बदले में गोयल ने कथित तौर पर नकद, संपत्तियों और अन्य लाभ के रूप में अवैध रिश्वत ली। यह राशि शेल कंपनियों और जटिल लेनदेन के जरिए हासिल की गई। ED के मुताबिक, गोयल के करीबी और चार्टर्ड अकाउंटेंट अनंत कुमार अग्रवाल को 25 जून को गिरफ्तार किया गया। अग्रवाल पर शेल कंपनियों के जरिए अवैध फंड्स को मैनेज करने और मनी लॉन्ड्रिंग में मदद करने का आरोप है।

ED ने इस मामले में अब तक कुल 612.71 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया है। जांच के दौरान 22 अप्रैल को गोयल और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें अवैध लाभ से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। मुख्य आरोपी संजय सूरका, सुबोध कुमार गोयल और अनंत कुमार अग्रवाल इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। सूरका को 18 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ 15 फरवरी को कोलकाता की सत्र अदालत में शिकायत दर्ज की गई थी। इससे पहले, CSPL और सूरका से जुड़ी करीब 510 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को दो अलग-अलग कुर्की आदेशों के तहत जब्त किया गया था।

Advertisement
First Published - July 25, 2025 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement