facebookmetapixel
Edelweiss MF ने उतारा नया फंड, ₹100 की SIP से फाइनेंशियल कंपनियों में निवेश का मौकाRealty Stock में बन सकता है 65% मुनाफा! Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज सुपर बुलिश; कर्ज फ्री हुई कंपनीIndia-EU FTA: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ में भारत के 93% से ज्यादा सामानों को 27 यूरोपीय देशों में ड्यूटी-फ्री एंट्रीBank Stock पर 3 ब्रोकरेज ने ₹1,500 का दिया टारगेट, शेयर 4% चढ़ा; खरीदें या मुनाफा काटें?GAIL Dividend 2026: गेल डिविडेंड 2026 को लेकर बड़ा संकेत, रिकॉर्ड डेट भी तयमोतीलाल ओसवाल ने इन 5 स्टॉक्स को बनाया फंडामेंटल पिक, 32% तक अपसाइड के दिये टारगेट6 साल बाद फिर नंबर 2! विदेशी निवेशकों की मेहरबानी से SBI का मार्केट कैप ₹9.60 लाख करोड़, ICICI Bank को पछाड़ाIndia-EU FTA: भारत-EU के बीच FTA पर साइन, पीएम मोदी ने किया ऐलानShadowfax Technologies IPO डिस्काउंट पर लिस्ट होगा? जानें लिस्टिंग डेट और क्या कहता है जीएमपीडिस्काउंट vs डिमांड: Maruti Suzuki की Q3 कहानी में कौन पड़ेगा भारी? चेक करें 4 ब्रोकरेज की राय

मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 स्टॉक्स को बनाया फंडामेंटल पिक, 32% तक अपसाइड के दिये टारगेट

अमेरिका-यूरोप ट्रेड डील की उम्मीदों और इस बीच अमेरिका भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 25% करने की रिपोर्ट से सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है।

Last Updated- January 27, 2026 | 12:59 PM IST
Motilal oswal Top 5 Stocks
Representational Image

भारतीय शेयर बाजार पर ट्रेड डील, जियो-पॉलिटिकल उठापटक, यूएस टैरिफ जैसे अहम सेंटीमेंट्स का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने अच्छी रिकवरी की। अमेरिका-यूरोप ट्रेड डील की उम्मीदों और इस बीच अमेरिका भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 25% करने की रिपोर्ट से सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। इस हफ्ते फोकस US फेड के फैसले और 1 फरवरी को यूनियन बजट पर रहेगा। इन घटनाओं के बीच निवेशकों के लिए लंबी अव​धि के लिए बाजार में अच्छा मौका बन सकता है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कॉरपोरेट अपडेट्स और नतीजों के बाद अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों को लंबी अव​धि के लिए चुना है। ब्रोकरेज ने अपने फंडामेंटल पिक में Max Financial, ICICI Bank, JK Cement, Biocon, और Bharat Electronics को जगह दी है। साथ ही इनमें एक साल से ​अ​धिक का नजरिया लेकर चलने की सलाह है। इन स्टॉक्स पर टारगेट के आधार पर देखें तो निवेशकों को अगले एक साल में इनमें 30 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Motilal Oswal Top- 5 Fundamental Pick

Max Financial

टारगेट: ₹2100
CMP: ₹1601
अनुमानित रिटर्न: 32%

ICICI Bank

टारगेट: ₹1750
CMP: ₹1343
अनुमानित रिटर्न: 30%

JK Cement

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹7000
CMP: ₹5537
अनुमानित रिटर्न: 26%

Biocon

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹460
CMP: ₹366
अनुमानित रिटर्न: 25%

Bharat Electronics

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹500
CMP: ₹409
अनुमानित रिटर्न: 21%

(नोट: CMP 23 जनवरी 2024 का बंद भाव)

बाजार ने दिखाई रिकवरी

एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू बाजारों में मंगलवार (27 जनवरी) को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि, खुलते ही बाजार में तेज गिरावट आई। भारत-ईयू के बीच व्यापार समझौते से सेंटीमेंट बदला। यूरोप से गाड़ियों के आयात पर टैरिफ कम होने की खबरों से ऑटो स्टॉक्स में गिरावट देखी आई। इसके चलते बाजार में शानदार रिकवरी आई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सपाट रुख के साथ 81,436 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट बढ़ गई। सुबह 9:25 बजे यह 424.17 अंक या 0.52 फीसदी की गिरावट लेकर 81,113.53 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि 12:30 बजे तक के सेशन में सेंसेक्स गिरावट से रिकवर करते हुए करीब 150 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 25,063 अंक पर सपाट खुला लेकिन खुलते ही इसमें गिरावट देखी गई। सुबह 9:27 बजे यह 112.60 अंक या 0.45 फीसदी गिरकर 25,019 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि 12:30 बजे तक के सेशन में निफ्टी रिकवरी करते हुए 50 अंक से ज्यादा की बढ़त पर था।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।) 

First Published - January 27, 2026 | 12:59 PM IST

संबंधित पोस्ट