facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

यूरोप को डीजल का रिकॉर्ड निर्यात! कीमतों में आई तेजी

Advertisement

कारोबारियों ने पश्चिम देशों में रिफाइनरियों को रखरखाव का सत्र शुरू होने के कारण जबरदस्त लाभ कमाया

Last Updated- October 02, 2025 | 11:56 PM IST
Crude Oil

भारत से यूरोप को डीजल निर्यात सितंबर में संभवत: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शिप ट्रैकर और व्यापार के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कारोबारियों ने पश्चिम देशों में रिफाइनरियों को रखरखाव का सत्र शुरू होने के कारण जबरदस्त लाभ कमाया।

एलएसईजी, केप्लर और दो व्यापार सूत्रों ने बताया कि बाजार में उतार-चढ़ाव होने पर एशिया के प्रमुख आपूर्तिकर्ता से यूरोप को आपूर्ति बढ़कर 13 लाख टन से 14 लाख टन (97 से 104 लाख बैरल हुई) हो गई। शिपट्रैकिंग के आंकड़ों के मुताबिक इन आंकड़ों का संकलन 2017 से शुरू हुआ और इस साल के बाद भारत का यूरोप को निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

भारत के रिफाइनर एक तिहाई कच्चे तेल की आपूर्ति रूस से प्राप्त करते हैं। वे अधिशेष उत्पाद निर्यात कर रहे हैं और मुनाफा बढ़ा रहे हैं। भारत से गेसोलिन और डीजल की खेप कई वर्षों के उच्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। केप्लर शिपट्रैकिंग के आंकड़ों के अनुसार भारत का यूरोप को डीजल निर्यात पांच साल के उच्च स्तर 30 लाख टन पर पहुंच गया था।

एलएसईजी के प्राइसिंग आंकड़ों के अनुसार सितंबर में पूर्वी और पश्चिमी यूरोप में डीजल का औसत मूल्य 45 डॉलर प्रति टन रहा जो अगस्त में 30 डॉलर प्रति टन रहा। इस मूल्य ने व्यापारियों को यूरोप की मार्केट की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

व्यापारियों ने बताया कि यूरोप में रिफाइनरियों के रख रखाव का सत्र शुरू होने के कारण आपूर्ति कम हुई और डीजल के दाम मजबूत हुए। माल ढुलाई की 10 डॉलर प्रति टन कम हो गई है।

Advertisement
First Published - October 2, 2025 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement