facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बारिश के साथ तूफान आने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Last Updated- July 02, 2024 | 12:25 PM IST
Monsoon
Delhi Weather Today (File Photo)

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज जमकर बारिश होने की संभावना है। मंगलवार (2 जुलाई) की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बारिश के साथ तूफान आने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

इसी के साथ देश की राजधानी और इसके आसपास के इलाकों का मौसम का मौसम का मिजाज बदलेगा तो माहौल खुशनुमा होगा। हालांकि, मॉनसून की एंट्री से दिल्ली-एनसीआर में काफी उमस बढ़ी।

इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 4 से 6 जुलाई तक मध्यम बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Rains: जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना, खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा

दिल्ली का तापमान-

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

आईएमडी रंगों पर आधारित चार स्तर की चेतावनियां जारी करता है जो क्रमश: ‘ग्रीन (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘येलो’ (सतर्क रहें और जानकारी रखें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें) हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, भारी बारिश को एक दिन में 64.5 से 124.4 मिलीमीटर के बीच बारिश के रूप में परिभाषित किया जाता है।

First Published - July 2, 2024 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट