facebookmetapixel
SEBI का नया प्रस्ताव: ₹20,000 करोड़ AUM वाले इंडेक्स अब नियमों के दायरे में आएंगेSBI YONO यूजर्स को सरकार की चेतावनी: फर्जी आधार APK से रहें सावधान, नहीं तो होगा भारी नुकसानFlexi-Cap Funds: 2025 में रहा सुपरस्टार, AUM ₹5.52 लाख करोड़; फंड मैनेजर पर है भरोसा तो करें निवेशRealty Stock: नतीजों के बाद बनेगा रॉकेट! ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ दिया 61% अपसाइड का टारगेटQ3 रिजल्ट के बाद PNB का शेयर 52-वीक हाई से 5.37% नीचे लुढ़का; जानें क्या है कारणPNB Q3FY26 Results: मुनाफा 11.6% बढ़कर ₹5,189 करोड़ के पार, ब्याज से होने वाली आय भी 3% बढ़ाराहत अब काफी नहीं! एक्सपर्ट की मांग: बजट में प्री-फंडेड क्लाइमेट इंश्योरेंस पॉलिसी पर सोचे सरकार₹3 लाख के पार चांदी, क्या अभी भी कमाई का मौका बचा है, जानें क्या कह रहे हैं एक्सपर्टNFO: Parag Parikh MF ने उतारा नया लॉर्ज कैप फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; क्या है इसमें खास?Trump ने नोबेल पुरस्कार न मिलने का ठीकरा फोड़ा, ग्रीनलैंड को बनाया सुरक्षा मुद्दा

Delhi: केजरीवाल ने भाजपा को चुनाव लड़ने की दी चुनौती, ‘हमले की साजिश’ का लगाया आरोप

आप सुप्रीमो ने मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने का आग्रह करते हुए दावा किया कि भाजपा उनके द्वारा दी जा रही सभी मुफ्त योजनाओं को बंद कर देगी।

Last Updated- October 27, 2024 | 9:27 AM IST
Free treatment for old people if elected: Arvind Kejriwal चुनाव जीते तो वृद्धों का नि:शुल्क इलाज: अरविंद केजरीवाल
FILE PHOTO: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर एक दिन पहले पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में ‘‘पदयात्रा’’ के दौरान उन पर हुए ‘‘हमले’’ की साजिश रचने का शनिवार को आरोप लगाया साथ ही भाजपा को विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी ताकत साबित करने की चुनौती दी।

‘आप’ ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर ‘‘भाजपा के गुंडों’’ ने हमला किया था। ‘आप’ के दावों को दोहराते हुए केजरीवाल ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बादली में एक जनसभा में कहा, ‘‘कल उन्होंने (भाजपा ने) विकासपुरी में अपने गुंडों का इस्तेमाल कर मुझ पर हमला किया। क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? अगर आपमें ताकत है तो चुनाव लड़िए।’’

आप सुप्रीमो ने मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने का आग्रह करते हुए दावा किया कि भाजपा उनके द्वारा दी जा रही सभी मुफ्त योजनाओं को बंद कर देगी। केजरीवाल ने कहा, “अगर आप गलती से भाजपा को वोट दे देंगे तो वे आपके बच्चों के स्कूल बंद कर देंगे और आपको 10,000 रुपये का बिजली बिल भेजना शुरू कर देंगे। दिल्ली के लोगों को यह तय करना है कि वे काम करने वालों को वोट देना चाहते हैं या काम रोकने वालों को।”

यह पदयात्रा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आप नेताओं द्वारा दिल्ली भर में आयोजित की जा रही सार्वजनिक जनसभाओं की श्रृंखला का हिस्सा थी। इस बीच, आप ने अन्य नेताओं ने शनिवार को हमले तेज करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल को खत्म करने की ‘‘गहरी साजिश’’ की जा रही है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विकासपुरी की घटना में पुलिस की मिलीभगत स्पष्ट रूप से केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश को दर्शाती है। भाजपा उनकी जान की दुश्मन बन गई है।’’

आप नेता ने कहा कि विकासपुरी की घटना के बावजूद केजरीवाल तय कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा जारी रखेंगे। सिंह से जब पूछा गया कि आप ने इस मामले में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो उन्होंने कहा कि अगर पुलिस निष्पक्ष होती तो यह घटना नहीं होती। राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि पुलिस के अधिकारियों ने हमलावरों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। हमलावर भाजपा की युवा शाखा से जुड़े थे।

सिंह ने कहा कि पुलिस घटना का संज्ञान ले सकती है और इसकी जांच कर सकती है। उन्होंने कहा कि आप इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रही है। वहीं भाजपा ने आप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को बदनाम करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी खुद को पीड़ित बताने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “भाजपा पर आरोप लगाने के बावजूद केजरीवाल पर कथित हमले को लेकर आप ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिससे पता चलता है कि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर खुद को पीड़ित दिखाने और सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रही है।” इस कथित हमले का कोई वीडियो सामने नहीं आया है और न ही आप द्वारा इसे सार्वजनिक किया गया है।

First Published - October 27, 2024 | 9:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट