facebookmetapixel
चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहरायाEconomic Survey में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ पर जोर: लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मकता से चमकेगी देश की GDPबारामती विमान दुर्घटना: जांच जारी, ब्लैक बॉक्स बरामद; DGCA सतर्कविदेशों में पढ़ रहे 18 लाख भारतीय छात्र, प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत: Economic Survey

कांग्रेस का हरियाणा चुनाव में आप से गठबंधन पर जोर

राहुल गांधी की इच्छा का आप नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने किया स्वागत

Last Updated- September 04, 2024 | 6:40 AM IST
Congress insists on alliance with AAP in Haryana elections कांग्रेस का हरियाणा चुनाव में आप से गठबंधन पर जोर

पिछले लोक सभा की तरह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा विधान सभा चुनाव में भी गठबंधन कर सकते हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी चुनावों में इंडिया गठबंधन के वोट बंटने नहीं चाहिए। हरियाणा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने को समिति की बैठक लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी हुई।

शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन, हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आप के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि 90 सदस्यीय विधान सभा के होने वाले चुनाव में कांग्रेस आप को 5 सीट देने को तैयार है, जबकि समाजवादी पार्टी और वाम दलों को एक-एक सीट देने की बात कही जा रही है। कांग्रेस पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को भी चुनावी अखाड़े में उतारना चाहती है।

कांग्रेस ने इस साल हुए लोक सभा चुनाव में हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में आप के साथ गठबंधन किया था, लेकिन पंजाब में दोनों दल अलग-अलग लड़े थे। हरियाणा में कांग्रेस 10 में से 9 सीटों पर लड़ी थी, जबकि आप को कुरुक्षेत्र की सीट दी थी, जिस पर वह 2 प्रतिशत वोटों से हारी थी। कांग्रेस को पांच सीटों पर विजय मिली थी। आप नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के मिलकर हरियाणा चुनाव लड़ने की इच्छा का स्वागत किया।

First Published - September 4, 2024 | 6:39 AM IST

संबंधित पोस्ट