facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Bihar Political Crisis: BJP नेता विनोद तावड़े ने नीतीश के ‘इंडिया’ ब्लॉक से अलग होने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

Bihar Political Crisis: तावड़े से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नीतीश कुमार को संभावित नई सरकार बनाने में मदद करेगी, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Last Updated- January 27, 2024 | 3:45 PM IST
Bihar Crisis
Bihar CM Nitish Kumar

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेतों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रभारी विनोद तावड़े ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के अलग होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

तावड़े से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नीतीश कुमार को संभावित नई सरकार बनाने में मदद करेगी, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वह अपराह्न में पार्टी की प्रस्तावित बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा के लिए हमारे सांसदों और राज्य के विधायकों की एक बैठक होने वाली है।’’ हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘हमें आश्चर्य है कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अब ‘भारत गठबंधन तोड़ो यात्रा’ बन गई है।

इससे ममता बनर्जी टूट गईं। अब नीतीश के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।’’ हालांकि, उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया।

First Published - January 27, 2024 | 3:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट