facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, आज इन मार्गों पर जाने से बचें

तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ से ही कुछ देर बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी और निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Last Updated- December 29, 2024 | 4:16 PM IST
Delhi Police issues traffic advisory before Manmohan Singh's funeral, avoid going on these routes today मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, आज इन मार्गों पर जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले एक एडवाइजरी जारी की है। इस ट्रैफिक एडवाइजरी में नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी गई है। जनता से अपील की गई है कि वे कुछ सड़कों से बचें और यातायात सुगम बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

निगमबोध घाट पर किया जाएगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ से ही कुछ देर बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी और निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

निगमबोध घाट की तरफ जाने वाली सड़कों पर जाने से बचें

एडवाइजरी में कहा गया है कि श्मशान घाट पर आने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, वीआईपी/वीवीआईपी और आम लोगों के पहुंचने को ध्यान में रखते हुए राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु से यातायात का मार्ग बदला गया है।

एडवाइजरी के मुताबिक, रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, बुलीवर्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग और उनके आसपास की सड़कों/खंडों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक यातायात प्रतिबंध/मार्ग परिवर्तन रहेगा।

Also read: मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, राजकीय सम्मान के साथ थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, ISBT, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय लेकर निकलें। सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की भी सिफारिश की गई है।

एडवाइजरी में कहा गया है, “लोगों को इन सड़कों/खंडों और उस क्षेत्र से गुजरने से बचने की सलाह दी जाती है, जहां से अंतिम यात्रा गुजरेगी। सड़क किनारे वाहन पार्क करने से बचें, क्योंकि इससे सामान्य यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। यदि कोई असामान्य/अज्ञात वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में देखा जाता है, तो पुलिस को सूचित किया जाए।”

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published - December 28, 2024 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट