facebookmetapixel
2026 का बजट बाजार के लिए बड़ी घटना नहीं: जियो ब्लैकरॉक एएमसीटैरिफ और भू-राजनीतिक तनावों से स्मॉलकैप पर दबाव, बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 8 महीने में सबसे नीचेरिटेल निवेशकों को मोटे रिटर्न का इंतजार, मिडकैप-स्मॉलकैप और PMS रिटर्न पर दबावग्लोबल स्तर पर चमकी लैम्बॉर्गिनी: दुनिया में रिकॉर्ड डिलिवरी, पर भारत में बिक्री हल्की फिसलीभारत के EV मार्केट में टोयोटा की एंट्री: पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर एबेला हुई लॉन्च, बुकिंग शुरूEditorial: इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ का जुर्माना नाकाफी, DGCA की भूमिका पर सवालउत्तर भारत में वायु प्रदूषण: मानव जनित संकट, अस्थायी उपायों से आगे स्थायी नीति की जरूरतQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतTata Motors का दावा: 2028 तक डीजल ट्रक के बराबर होगी ई-ट्रक की लागत, बदलेगा ट्रांसपोर्ट सिस्टमशराब नीति का संतुलन जरूरी: राज्यों को रेवेन्यू बढ़ाने के साथ स्पष्ट और जिम्मेदार नियमन अपनाना होगा

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, राजकीय सम्मान के साथ थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ से ही कुछ देर बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी और निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Last Updated- December 29, 2024 | 4:17 PM IST
Manmohan Singh funeral: Former Prime Minister Manmohan Singh leaves on his last journey, funeral to be held shortly अंतिम यात्रा पर निकले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

Manmohan Singh funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ से ही कुछ देर बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी और निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांग्रेस ने निगमबोध पर अंत्येष्टि के सरकार के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए शुक्रवार को कहा था कि सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां उनका स्मारक भी बन सके। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया था कि सिंह की अंत्येष्टि और स्मारक के लिए स्थान नहीं ढूंढ पाना भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात कहा था कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे।

Also read: Manmohan Singh funeral: मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को अंतिम संस्कार

सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके आवास ‘3 मोतीलाल नेहरू मार्ग’ पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां दलगत भावना से ऊपर उठकर नेताओं ने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं तथा अन्य हस्तियों ने मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

First Published - December 28, 2024 | 9:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट