facebookmetapixel
चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहरायाEconomic Survey में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ पर जोर: लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मकता से चमकेगी देश की GDPबारामती विमान दुर्घटना: जांच जारी, ब्लैक बॉक्स बरामद; DGCA सतर्कविदेशों में पढ़ रहे 18 लाख भारतीय छात्र, प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत: Economic Survey

AYUSH hacked: आयुष झारखंड की वेबसाइट से 3.2 लाख लोगों के आंकड़े लीक

लीक की गई जानकारी में डॉक्टरों, उनके PII, लॉगिन के ब्योरे, यूजर्स नाम, पासवार्ड और फोन नंबर आदि आंकड़े शामिल थे

Last Updated- September 04, 2023 | 10:48 PM IST
Bank Fraud

साइबर खतरे का विश्लेषण करने वाली कंपनी क्लाउड सेक ने सोमवार को बताया कि आयुष झारखंड की वेबसाइट से 3.2 लाख मरीजों व डॉक्टरों की व्यक्तिगत पहचान जानकारी (पीआईआई) लीक कर डार्क वेब पर उपलब्ध करा दी गई।

लीक की गई जानकारी में डॉक्टरों, उनके पीआईआई, लॉगिन के ब्योरे, यूजर्स नाम, पासवार्ड और फोन नंबर आदि आंकड़े शामिल थे। इसमें 500 लॉगिन के ब्योरे टेक्स्ट के रूप में हैं और उन्हें डॉर्क वेब पर जारी कर दिया गया है। झारखंड की इस वेबसाइट को डिजाइन व विकसित रांची की आईटी कंपनी बिटस्फेयर इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया था।

आयुष मंत्रालय, आयुष मंत्रालय के झारखंड के निदेशक कार्यालय और बिटस्फेयर इन्फोसिस्टम्स को ईमेल भेजकर सवाल पूछा गया लेकिन खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला। आयुष मंत्रालय की झारखंड वेबसाइट में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी इलाज के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं। इस वेबसाइट पर कार्यरत डॉक्टरों की शिक्षा व उनके शोध के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है।

हालांकि वेबसाइट का डेटाबेस केवल 7.3 मेगा बाइट (एमबी) का है और इसमें 3.2 लाख से अधिक मरीजों, उनकी पीआईआई सूचना और चिकित्सकीय जानकारियां उपलब्ध हैं। डाटाबेस से जुड़े 91 डॉक्टरों की पीआईआई सूचना भी सार्वजनिक कर दी गई है।

बीते साल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पर साइबर हमला हुआ था और उसका कामकाज प्रभावित हो गया था।

First Published - September 4, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट