facebookmetapixel
₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

नई नौकरी की तलाश में 88 फीसदी भारतीय लोग

बेहतर कार्य-जीवन संतुलन और अधिक वेतन की चाह में पेशेवर नौकरी छोड़ रहे हैं

Last Updated- January 17, 2024 | 11:11 PM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

भारत के पेशेवर इस साल अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अधिकतर लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। लिंक्डइन के शोध के अनुसार साल 2024 में हर 10 में से 9 (88 फीसदी) पेशेवर नई नौकरी की तलाश में हैं।

शोध के अनुसार, 42 फीसदी भारतीय पेशेवरों का कहना है वे बेहतर कार्य-जीवन संतुलन की वजह से नौकरी बदलना चाह रहे हैं। इसके अलावा 37 फीसदी लोग ऐसे हैं जो अधिक वेतन की आकांक्षा की वजह से नई नौकरी की तलाश में हैं। लिंक्डइन इंडिया की करियर विशेषज्ञ और वरिष्ठ प्रबंध संपादक निराजिता बनर्जी ने कहा, ‘साल 2024 में भारतीय पेशेवर जैसे ही नौकरी शुरू करेंगे नौकरी बाजार में अधिक पेशेवरों के आने से यह और प्रतिस्पर्धी हो जाएगा।’

विश्लेषण में बताया गया है कि अधिकतर पेशेवर नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं। 10 में से करीब 8 पेशेवर (79 फीसदी) अपने उद्योग या मौजूदा भूमिका से अलग अवसर की तलाश में हैं।

भले ही भारतीय पेशेवर अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं मगर उन्हें कुछ नौकरियों में तेजी से बदल रहे कौशल को अपनाने में परेशानियां आ रही हैं। इसका मुख्य कारण एआई में हो रही तेज प्रगति है। प्लेटफॉर्म के आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत में साल 2015 के बाद से नौकरियों का कौशल 30 फीसदी तक बदल गया है।

First Published - January 17, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट