facebookmetapixel
Advertisement
LIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?

त्योहारों के बाद लगा झटका: UPI ट्रांजैक्शन में आई भारी गिरावट, IMPS और AePS लेनदेन में भी आई कमी

Advertisement

नवंबर में FASTag लेनदेन की मात्रा 4 प्रतिशत बढ़कर 35.9 करोड़ हो गई, जो अक्टूबर में 34.5 करोड़ थी।

Last Updated- December 01, 2024 | 6:01 PM IST
UPI

त्योहारी बिक्री के चलते अक्टूबर में ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बाद, नवंबर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लेनदेन की मात्रा (volume) 7 प्रतिशत घटकर 15.48 अरब पर आ गया, जबकि वैल्यू 8 प्रतिशत घटकर 21.55 लाख करोड़ रुपये रह गया। यह जानकारी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के डेटा में सामने आई।

अक्टूबर में, UPI ने 16.58 अरब लेनदेन दर्ज किए थे, जिनकी वैल्यू 23.5 लाख करोड़ रुपये थी। यह आंकड़ा अप्रैल 2016 में इस डिजिटल भुगतान प्रणाली की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक था। सितंबर में वॉल्यूम 15.04 अरब और लेनदेन की वैल्यू 20.64 लाख करोड़ थी। अक्टूबर की बढ़त मुख्य रूप से त्योहारी सीजन में पर्सन-टू-मर्चेंट लेनदेन में वृद्धि के कारण थी, जो नवंबर में स्वाभाविक रूप से कम हो गई।

नवंबर 2023 की तुलना में, यह मात्रा में 38 प्रतिशत और वैल्यू में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। हालांकि, दैनिक लेनदेन की संख्या अक्टूबर में 535 करोड़ से घटकर नवंबर में 51.6 करोड़ हो गई, जबकि दैनिक लेनदेन का मूल्य 75,801 करोड़ से घटकर 71,840 करोड़ पर आ गया।

IMPS लेनदेन में आई भारी गिरावट

नवंबर में तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन में भी गिरावट आई। वॉल्यूम 13 प्रतिशत घटकर 40.8 करोड़ रह गया, जो अक्टूबर में 46.7 करोड़ था। IMPS लेनदेन की वैल्यू 11 प्रतिशत गिरकर 5.58 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो अक्टूबर में 6.29 लाख करोड़ रुपये थी।

नवंबर 2023 की तुलना में, वॉल्यूम में 14 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि वैल्यू में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दैनिक लेनदेन 1.5 करोड़ से घटकर 1.4 करोड़ रह गए, और दैनिक लेनदेन का मूल्य 20,303 करोड़ रुपये से घटकर 18,611 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: नोएडा की कंपनी बनाएगी Google Pixel स्मार्टफोन, स्टॉक्स ने एक साल में दिया 165% का रिटर्न

FASTag वॉल्यूम में वृद्धि, वैल्यू में मामूली गिरावट

नवंबर में FASTag लेनदेन की मात्रा 4 प्रतिशत बढ़कर 35.9 करोड़ हो गई, जो अक्टूबर में 34.5 करोड़ थी। हालांकि, इन लेनदेन का मूल्य अक्टूबर में 6,115 करोड़ रुपये से लगभग 1 प्रतिशत कम होकर 6,070 करोड़ रुपये हो गया।

सितंबर में FASTag से 5,620 करोड़ रुपये के 31.8 करोड़ लेनदेन दर्ज किए गए। नवंबर 2023 की तुलना में, यह मात्रा में 12 प्रतिशत और मूल्य में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। समीक्षाधीन अवधि के दौरान दैनिक लेनदेन 1.11 करोड़ से बढ़कर 1.20 करोड़ हो गया।

आधार के जरिए लेनदेन में भी आई तेज गिरावट

आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) लेनदेन में नवंबर में भारी गिरावट आई। वॉल्यूम 27 प्रतिशत घटकर 9.2 करोड़ हो गया, जो अक्टूबर में 12.6 करोड़ था। लेनदेन की वैल्यू भी 27 प्रतिशत घटकर 23,844 करोड़ रुपये रह गई, जो अक्टूबर में 32,493 करोड़ रुपये थी।

सितंबर में AePS लेनदेन 10 करोड़ थे, जिनकी वैल्यू 24,143 करोड़ रुपये थी। नवंबर 2023 की तुलना में, वॉल्यूम में 16 प्रतिशत और वैल्यू में 20 प्रतिशत की गिरावट हुई।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement