facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोककोयला खदानों का संचालन तेज करने के लिए समय-सीमा में होगा बदलाव! मंत्रालय ने रखा प्रस्तावसरकारी आंकड़ों से अपने आंकड़े जोड़ेगा ईपीएफओ!नई जीडीपी सीरीज में सरकारी आवास सुविधा को वेतन का हिस्सा माना जाएगा, PFCE में भी जोड़ा जाएगासाल के अंत तक शुरू होगा रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन, चार राज्यों में बनेंगे प्रसंस्करण पार्क

IPO के पहले TATA Capital का मुनाफा 31% बढ़कर हुआ 1000 करोड़ 

Advertisement

पिछले महीने TATA Capital ने गोपनीय माध्यम से आईपीओ (IPO) के लिए बाज़ार नियामक सेबी (SEBI) के पास मसौदा पत्र दाखिल किया था। 

Last Updated- May 14, 2025 | 5:34 PM IST
Tata capital
Tata Capital

टाटा कैपिटल (TATA Capital) का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 31% की बढ़ोतरी के साथ 1,000 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 765 करोड़ रुपये रहा था। टाटा कैपिटल की परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में लगभग 50 प्रतिशत प्रतिशत बढ़कर 7,478 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 4,998 करोड़ रुपये रही थी। 

ALSO READ: ₹500 करोड़ जुटाने निकले थे, ₹1500 करोड़ मिलीं बोलियां! Jio Credit का पहला बॉन्ड इश्यू हिट

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए टाटा समूह (TATA Group) की वित्तीय सेवा इकाई का शुद्ध लाभ 3,655 करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 में 3,327 करोड़ रुपये था। कंपनी की आमदनी पिछले वित्त वर्ष में 28,313 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 18,175 करोड़ रुपये थी।

पिछले महीने टाटा कैपिटल ने गोपनीय माध्यम से आईपीओ (IPO) के लिए बाज़ार नियामक सेबी (SEBI) के पास मसौदा पत्र दाखिल किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ का आकार दो अरब डॉलर हो सकता है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन लगभग 11 अरब डॉलर बैठेगा। आईपीओ में इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और कुछ शेयरधारकों द्वारा बिक्री पेशकश (OFS) शामिल होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Cabinet: सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग में HCL- Foxconn का Joint Venture, जेवर एयरपोर्ट के पास होगा प्लांट 

India-Pak tension: विदेशमंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा होगी अभेध, काफिले में दो और बुलेटप्रूफ कारें 

तुर्किये, अजरबैजान ने दिया पाकिस्तान का साथ, अब भारतीय कारोबारी नहीं करेंगे इन देशों से व्यापार 

 

 

 

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement