facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

₹500 करोड़ जुटाने निकले थे, ₹1500 करोड़ की मिलीं बोलियां! Jio Credit का पहला बॉन्ड इश्यू हिट

Advertisement

छोटी अवधि की वजह से इस बॉन्ड इश्यू में सबसे ज्यादा रुचि म्यूचुअल फंड्स ने दिखाई। इसके अलावा कुछ बीमा कंपनियों ने भी हिस्सा लिया।

Last Updated- May 15, 2025 | 11:15 AM IST
Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी जियो क्रेडिट ने अपने पहले कॉरपोरेट बॉन्ड इश्यू के ज़रिए 1,000 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने यह राशि 2 साल 10 महीने की मियाद वाले बॉन्ड्स बेचकर जुटाई, जिनकी कटऑफ यील्ड 7.19% रही। इश्यू का बेस साइज ₹500 करोड़ था, जिसमें ₹500 करोड़ का ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल था। बाजार सूत्रों के मुताबिक, इस इश्यू को कुल ₹1,500 करोड़ की बोलियां मिलीं, जो बेस साइज से तीन गुना ज़्यादा है।

mutual funds और insurers ने दिखाई दिलचस्पी

छोटी अवधि की वजह से इस बॉन्ड इश्यू में सबसे ज्यादा रुचि म्यूचुअल फंड्स ने दिखाई। इसके अलावा कुछ बीमा कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, यह कटऑफ यील्ड अन्य बड़ी निजी एनबीएफसी कंपनियों की तुलना में 7 से 8 बेसिस प्वाइंट कम रही। रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा, “सामान्यत: किसी कंपनी के पहले बॉन्ड इश्यू में 5-10 बेसिस प्वाइंट ज़्यादा यील्ड लगती है। लेकिन जियो का ब्रांड इतना मज़बूत है कि कंपनी ने पहली बार में ही ‘टाइट यील्ड’ हासिल कर ली।”

ALSO READ: डिफेंस PSU ने Q4 में कमाया ₹3,977 करोड़ का मुनाफा, साथ ही 500% के डिविडेंड का ऐलान

उन्होंने बताया कि हाल में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से सरकारी बॉन्ड्स की यील्ड में तेज़ी आई थी, जिसका असर कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर भी पड़ा। हालांकि सीज़फायर के बाद गवर्नमेंट सिक्योरिटीज़ में तेज़ सुधार हुआ, लेकिन कॉरपोरेट यील्ड्स उतनी तेजी से नीचे नहीं आईं। इसके बावजूद जियो क्रेडिट को कम यील्ड पर फंडिंग मिलना बाजार में उसके मजबूत भरोसे को दिखाता है।

मार्च 2025 में जियो क्रेडिट ने घरेलू बॉन्ड मार्केट से ₹3,000 करोड़ जुटाने की योजना बनाई थी, लेकिन उस समय यील्ड ऊंची होने के कारण कंपनी ने इश्यू को टाल दिया था। मार्च में ही कंपनी ने पहली बार कमर्शियल पेपर इश्यू करके ₹1,000 करोड़ जुटाए थे। उस समय ये पेपर 7.80% की यील्ड पर और 3 महीने की अवधि के लिए बेचे गए थे।

जियो क्रेडिट के पास 10,000 करोड़ का AUM

मार्च 2025 तक जियो क्रेडिट का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹10,000 करोड़ पहुंच गया है। कंपनी होम लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, म्यूचुअल फंड और शेयर पर लोन देती है। इसके अलावा यह वेंडर फाइनेंसिंग, वर्किंग कैपिटल लोन और टर्म लोन जैसे उत्पाद भी ऑफर करती है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का नेटवर्क

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज जो कि एक कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) है और RBI से रजिस्टर्ड है, अपने सभी वित्तीय उत्पाद और सेवाएं विभिन्न यूनिट्स के ज़रिए संचालित करती है। इसमें जियो क्रेडिट, जियो इंश्योरेंस ब्रोकिंग, जियो पेमेंट सॉल्यूशंस, जियो लीजिंग सर्विसेज, जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस और जियो पेमेंट्स बैंक शामिल हैं। इस बॉन्ड इश्यू के लिए ICICI सिक्योरिटीज़ प्राइमरी डीलरशिप एकमात्र अरेंजर रही।

 

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement