facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

SSFL: नए ग्राहकों को जोड़ने से परहेज कर रही स्पंदन स्फूर्ति फाइनैंशियल, Q1 FY25 में बढ़ा फंसा कर्ज

Advertisement

BSE पर एक बयान में MFI के MD और CEO शलभ सक्सेना ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही काफी चुनौतीपूर्ण थी।

Last Updated- July 28, 2024 | 10:37 PM IST
SSFL: Spandan Sphoorti Financial is avoiding adding new customers, bad loans increased in Q1 FY25 SSFL: नए ग्राहकों को जोड़ने से परहेज कर रही स्पंदन स्फूर्ति फाइनैंशियल, Q1 FY25 में बढ़ा फंसा कर्ज

सूक्ष्म वित्त संस्थान (एमएफआई) क्षेत्र में बढ़ते दबाव के साथ ही स्पंदन स्फूर्ति फाइनैंशियल (SSFL) ने उन ग्राहकों को जोड़ने से परहेज करना शुरू कर दिया है जिन्होंने पहले कोई ऋण नहीं लिया था। इसके अलावा इसने कुछ राज्यों में उन नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया भी फिलहाल टाल दी है जिन्होंने दूसरे एमएफआई से ऋण लिया है। स्पंदन ने अपनी परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार के उपाय के तहत ऐसा किया है।

बीएसई पर एक बयान में एमएफआई के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शलभ सक्सेना ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही काफी चुनौतीपूर्ण थी।

देश भर में काफी लंबे चरण में हुए आम चुनावों और भीषण गर्मी के साथ-साथ कुछ राज्यों में काम छोड़ने की ऊंची दर के चलते पोर्टफोलियो की गुणवत्ता को बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।

MFI का कुल फंसा कर्ज, वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर 2.6 फीसदी हो गया जो एक साल पहले 1.63 फीसदी था। क्रमिक आधार पर मार्च 2024 के अंत में इसमें 1.5 फीसदी की तेजी आई। शुद्ध एनपीए (फंसे कर्जों) जून 2024 में मामूली रूप से बढ़कर 0.53 फीसदी हो गया जो एक साल पहले 0.49 फीसदी था।

SSFL ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 200,000 नए ग्राहक जोड़े हैं जिसमें सालाना आधार पर 23 फीसदी की कमी है। ग्राहकों में कमी आने की वजह चुनाव और गर्मी के साथ-साथ अन्य चुनौतियां भी थीं।

कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में कम होकर 56 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 119 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि जून 2024 के अंत में प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों में सालाना आधार पर 32 फीसदी की तेजी आई।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement