facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

IndusInd Bank में सरकारी बैंकों का निवेश, आकर्षक यील्ड के चलते CD किया सब्सक्राइब

Advertisement

सरकारी बैकों में से ज्यादातर ने इंडसइंड बैंक के सीडी को सबस्क्राइब किया है, क्योंकि उसने आकर्षक यील्ड की पेशकश की थी।

Last Updated- April 01, 2025 | 9:12 AM IST
IndusInd Bank

डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बडियां पाए जाने के खुलासे के बाद इंडसइंड बैंक ने जमा राशि घटने के कारण धन जुटाने के लिए आक्रामक रूप से सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (सीडी) बाजार का उपयोग किया है। मार्च में बैंक ने सीडी से 7.75 और 7.90 प्रतिशत ब्याज दर पर 16,550 करोड़ रुपये जुटाए। यह इसके पहले बैंक द्वारा सामान्य स्थिति में सीडी से जुटाए गए धन की तुलना में पांच गुना ज्यादा है।

पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बड़े सरकारी बैंकों ने भी इस अवधि के दौरान सीडी से भारी धनराशि जुटाई है।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इंडसइंड बैंक में समस्या ने सरकारी बैंकों को इंडसइंड बैंक की सीडी में निवेश करने के लिए धन जुटाने हेतु सीडी बाजार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया होगा। इससे उन्हें उधारी की लागत के अनुकूल स्प्रेड की सुविधा मिलेगी।

एक बड़े बैंक के ट्रेजरी अधिकारी ने कहा कि सरकारी बैकों में से ज्यादातर ने इंडसइंड बैंक के सीडी को सबस्क्राइब किया है, क्योंकि उसने आकर्षक यील्ड की पेशकश की थी। उन्होंने कहा, ‘इंडसइंड के सीडी पर जिन दरों की पेशकश की गई थी, हर कोई उसमें निवेश करना चाहेगा।’ उन्होंने कहा कि दरें एक सप्ताह में ही 15 से 20 आधार अंक बढ़ गईं।

सीसीआईएल के आंकड़ों के मुताबिक पीएनबी के सीडी पर यील्ड 7.56 प्रतिशत से 7.59 प्रतिशत, बैंक ऑफ बड़ौदा के सीडी पर यील्ड 7.55 से 7.60 प्रतिशत, जबकि इंडसइंड बैंक के सीडी पर यील्ड 7.75 और 7.90 प्रतिशत के उच्च स्तर पर थी।

इंडसइंड बैंक ने 10 मार्च को 7.75 प्रतिशत कूपन दर पर 12 माह के सीडी से 1,890 करोड़ रुपये जुटाए। उसी दिन बैंक ने खुलासा किया कि एक आंतरिक समीक्षा में उसने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में विसंगतियां पाई है।, जिससे उसके नेटवर्थ में 2.35 प्रतिशत का विपरीत असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement