facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

ITC हटने से ₹15,000 करोड़ का बढ़ा बोझ! जीवन बीमा कंपनियां IRDIA को लिखेगी पत्र; डिस्ट्रीब्यूटर्स का कमीशन घटाने की योजना

Advertisement

यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब उद्योग ने पॉलिसीधारकों को बीमा उत्पाद अधिक किफायती बनाने के लिए जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ पहुंचाया है।

Last Updated- September 28, 2025 | 8:12 PM IST
Life Insurance

जीवन बीमा कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हटाए जाने से बढ़े वित्तीय बोझ को बांटने की तैयारी कर रही हैं। कंपनियां चाहती हैं कि इस असर का कुछ हिस्सा डिस्ट्रीब्यूटर्स पर डाला जाए, जिसके लिए उनके कमीशन में कटौती की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर बीमा कंपनियां भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) से अनुमति मांगेंगी। यह कदम व्यक्तिगत जीवन (individual life) और स्वास्थ्य बीमा (health insurance) प्रीमियम पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) को शून्य करने के फैसले के बाद उठाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, कंपनियां इंडस्ट्री बॉडी लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के जरिए इस हफ्ते इरडा को पत्र भेजेंगी। इसमें उनकी चिंताओं को रखा जाएगा और सुझाव दिया जाएगा कि इनपुट टैक्स क्रेडिट हटाए जाने के असर का एक हिस्सा डिस्ट्रीब्यूटर्स पर डाला जाए।

ITC हटने से ₹15,000 करोड़ का असर

यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब उद्योग ने पॉलिसीधारकों को बीमा उत्पाद अधिक किफायती बनाने के लिए जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ पहुंचाया है। जीवन बीमा उद्योग का अनुमान है कि आईटीसी हटाए जाने से करीब 15,000 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, इसमें से कंपनियां लगभग 7,500-8,000 करोड़ रुपये का बोझ डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कमीशन घटाकर डालना चाहती हैं।

Also Read: FMCG, ज्वेलरी से लेकर रिटेल सेक्टर तक, GST कटौती के बाद ग्राहक त्योहारों में कर रहे हैं जबरदस्त खरीदारी

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम बीमा कंपनियों पर पड़ रहे असर को कुछ हद तक कम करेगा और उनकी मार्जिन की सुरक्षा में मदद करेगा।

IRDIA को कब तक भेजा जाएगा पत्र?

एक निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी के सीईओ ने कहा, “उद्योग का अनुमान है कि इसका असर करीब 15,000 करोड़ रुपये का होगा। काउंसिल के माध्यम से हम नियामक से अपील करेंगे कि इस बोझ का कुछ हिस्सा डिस्ट्रीब्यूटर्स पर डाला जाए। ज्यादातर बीमा कंपनियां इस योजना के समर्थन में हैं, हालांकि कुछ कंपनियां अभी भी सहमति नहीं जता रही हैं। इरडा को पत्र सोमवार या मंगलवार तक भेजे जाने की संभावना है।”

डिस्ट्रीब्यूटर पर ITC का बोझ डालना मुश्किल

एक उद्योग सूत्र ने कहा, “लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल कमीशन घटाने को लेकर चर्चा कर रहा है ताकि जीएसटी के असर को समायोजित किया जा सके और जल्द ही इस प्रस्ताव को इरडा के सामने रखा जा सकता है। आईटीसी से अनुमानित 15,000 करोड़ रुपये के असर में से करीब 7,500–8,000 करोड़ रुपये कमीशन से जुड़ा है, जिसे इंडस्ट्री डिस्ट्रीब्यूटर्स पर डालने की योजना बना रही है ताकि जीएसटी संशोधन का लाभ ग्राहकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके। इंडस्ट्री का सुझाव है कि 1 अक्टूबर से लागू होने वाले शून्य जीएसटी के तहत डिस्ट्रीब्यूटर पेआउट्स को घटाया जाए। हालांकि, इसे लागू करना मुश्किल होगा क्योंकि हर कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर की रेट स्ट्रकचर अलग-अलग है।”

Advertisement
First Published - September 28, 2025 | 8:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement