facebookmetapixel
Advertisement
महिला वकीलों को 30% आरक्षण मिलेगा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाबपश्चिम एशिया संकट के बीच IMF की सलाह- व्यापक सब्सिडी नहीं, लक्षित राहत देंइंस्टाग्राम और स्क्रीन टाइम का असर! युवा तेजी से खरीद रहे ये दवाएंमोदी की 5 देशों की यात्रा से भारत को कितना फायदा? सामने आए बड़े आंकड़ेकोर सेक्टर की रफ्तार में हल्का सुधार, ऊर्जा संकट का दबाव बरकरारअमेरिका बनाम भारत ट्रेड टकराव तेज! USTR 301 सुनवाई में सब्सिडी और ओवरप्रोडक्शन के गंभीर आरोपNEET परीक्षा को लेकर सरकार सख्त, सोशल मीडिया कंपनियों को बड़ा आदेशमोदी की इटली यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! 20 अरब यूरो व्यापार का लक्ष्ययेस बैंक संकट पर नया मोड़, AT1 बॉन्ड बट्टे खाते में डालने का सरकार ने किया बचावमौजूदा परिस्थितियां फिर से पुराने रुझान को दोहरा रही हैं?

LIC को मिला 806 करोड़ का GST नोटिस, यह है वजह…

Advertisement

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी को पुनर्बीमा से प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट वापस नहीं करने पर कर नोटिस भेजा गया है।

Last Updated- January 01, 2024 | 10:43 PM IST
GST Probe: More than 20,000 notices issued for tax demand of Rs 80,000 crore, most focus on assessment year 2017-18 जीएसटी जांच: 80,000 करोड़ रुपये की कर मांग के लिए 20,000 से अधिक नोटिस जारी, आकलन वर्ष 2017-18 पर सबसे अधिक ध्यान

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को मुंबई के राज्य कर उपायुक्त से 806 करोड़ रुपये का कर नोटिस मिला है। एलआईसी ने सोमवार को एक्सचेंज को यह जानकारी दी।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी को पुनर्बीमा से प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट वापस नहीं करने पर कर नोटिस भेजा गया है। नोटिस वित्त वर्ष 2017-18 के लिए है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शुल्क 365 करोड़ रुपये का है, जिसमें जुर्माना 404.77 करोड़ रुपये और ब्याज के 36.5 करोड़ रुपये शामिल है, जो कुल मिलाकर करीब 806 करोड़ रुपये हो रहे हैं।

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, ‘सीजीएसटी नियम 2017 के नियम 42 और 43 के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट की वापसी न होने, दोबारा बीमा किए जाने के कारण हासिल इनपुट टैक्स क्रेडिट की वापसी, जीएसटीआर 3बी में देरी से भुगतान के कारण ब्याज, प्राप्त अग्रिम पर ब्याज (जमा प्रस्ताव), जीएसटीआर 1 में आपूर्तिकर्ताओं द्वारा दिखाए आरसीएम देनदारी के मुकाबले जीएसटीआर 9/3 बी कम देनदारी दिखाने का खुलासा हुआ है। फाइलिंग में यह भी कहा गया है कि इस आदेश का कंपनी के वित्तीय स्थिति पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पिछले साल अक्टूबर में एलआईसी ने 4,993 करोड़ रुपये के दो कर विवादों में बीमाकर्ता को राहत देने के आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की थी।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement