facebookmetapixel
Advertisement
कौड़ियों के भाव बिक रहा प्याज! लागत भी नहीं निकाल पा रहे किसान, सरकारी दाम पर मचा घमासानपैसे की तंगी से नहीं करा रहे IVF? सर्वे में खुलासा: बिना इलाज कराए लौट रहे हैं 10 में से 6 कपलपीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर से बातचीत की; व्यापार, निवेश और ब्लू इकोनॉमी पर फोकसपश्चिम एशिया संकट से ₹70,000 करोड़ बढ़ेगा फर्टिलाइजर सब्सिडी बोझ! वैकल्पिक मार्गों से बढ़ाई सप्लाईExplainer: UAN पोर्टल पर आधार-पैन डिटेल्स अलग हैं? जानें KYC के जरूरी डॉक्यूमेंट, स्टेप्स और जरूरी नियमइस साल भी होटल सेक्टर में खूब आ रहा है निवेश, पहली तिमाही में 58% बढ़ा; टियर 2 और 3 शहर ग्रोथ इंजनSEBI चीफ बोले- भारतीय शेयर बाजार झटकों को झेलने में सक्षम, घरेलू निवेशक बने सहारा सरकारी नौकरी वाले दें ध्यान! माता-पिता या सास-ससुर के लिए मेडिकल बेनिफिट्स के नियम बदलेहाइब्रिड म्युचुअल फंड्स में FY26 में ₹1.55 लाख करोड़ का निवेश, डायवर्स पोर्टफोलियो का बढ़ा क्रेजप. बंगाल में कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतन आयोग का फायदा; महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, अन्नपूर्णा भंडार योजना लागू

जियो क्रेडिट ने जुटाए 1,030 करोड़ रुपये

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक में प्रमुख निवेश कंपनी के रूप में जियो फाइनैंशियल सर्विसिज पंजीकृत है।

Last Updated- May 27, 2025 | 11:22 PM IST
Jio Financial

जियो फाइनैंशियल सर्विसिज की गैर बैंकिंग वित्तीय इकाई जियो क्रेडिट ने मंगलवार को तीन साल के परिक्वता वाले बॉन्ड से 7.08 प्रतिशत की दर पर 1,030 करोड़ रुपये जुटाए। इस इश्यू का बेस आधार 1,000 करोड़ रुपये था जबकि ग्रीन शू विकल्प 500 करोड़ रुपये था। हालांकि ऋण लेने वाले ने पूरी राशि नहीं जुटाई।

सूत्रों ने बताया कि सहज स्तर से थोड़ा अधिक प्रतिफल होने के कारण पूरी राशि नहीं जुटाई गई। इस महीने की शुरुआत में जियो क्रेडिट ने पहला बॉन्ड इश्यू जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाया था और इसने 2 साल व 10 माह की परिपक्वता वाले बॉन्ड को 7.19 प्रतिशत की कट ऑफ यील्ड पर बेचा था। इस इश्यू का आधार मूल्य 500 करोड़ रुपये और ग्रीन शू विकल्प 500 करोड़ रुपये था। 

कंपनी ने पहली बार वाणिज्यिक पेपर जारी करके मार्च में राशि जुटाई थी।  इस दौरान कंपनी ने वाणिज्यक पेपर को तीन माह की अवधि के लिए 7.80 प्रतिशत की दर पर बेचकर 1,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। भारतीय रिजर्व बैंक में प्रमुख निवेश कंपनी के रूप में जियो फाइनैंशियल सर्विसिज पंजीकृत है। यह कंपनी ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं देने वाली इकाइयों जैसे जियो क्रेडिट, जियो इंश्योरेंस ब्रोकिंग, जियो पेमेंट सोल्यूशन, जियो लीजिंग सर्विसस, जियो फाइनैंशियल प्लेटफॉर्म ऐंड सर्विस आदि के जरिये वित्तीय सेवा कारोबार का संचालन करती है। 

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement