facebookmetapixel
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिटअमेरिका से टैरिफ डील के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ दमदार, लगाई 7 साल की सबसे बड़ी छलांगFlipkart मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT का आदेश रद्द किया, जांच के निर्देशों पर फिर से होगा विचारनिफ्टी बैंक ने रचा नया इतिहास: 61,764 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सूचकांक, बैंकिंग शेयरों में सुनामीAir India के बोइंग 787 विमान में ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं, DGCA ने दी सफाईIT सेक्टर को मिली बड़ी राहत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से खत्म हुई अनिश्चितता, शेयरों में जबरदस्त तेजी

बीमा कंपनियों के शेयरों पर सतर्कता रखें निवेशक; 1 फरवरी के बाद से आई है 3 से 19 प्रतिशत की गिरावट

विशेषज्ञों का सुझाव है कि हालिया बिकवाली को देखते हुए long term के लिहाज से इन शेयरों में खरीदारी पर करें विचार

Last Updated- February 20, 2023 | 11:37 PM IST
In a first, micro insurance premium in life segment tops Rs 10k cr in FY24 माइक्रो बीमा सेगमेंट ने FY24 में रचा इतिहास, पहली बार न्यू बिजनेस प्रीमियम 10,000 करोड़ के पार निकला

बजट में पांच लाख रुपये से ज्यादा के सालाना प्रीमियम वाली सामान्य पॉलिसियों से होने वाली आय पर कर लगाने के प्रस्ताव के बाद से बीमा संबंधी शेयरों में कमजोरी आई है। एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (आईसीआईसीआई प्रू), मैक्स फाइनैंशियल (मैक्स लाइफ की मालिक), भारतीय जीवन ​बीमा निगम (एलआईसी), जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन और न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में 1 फरवरी के बाद से तीन से 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी अवधि के दौरान NSE Nifty में लगभग 0.6 प्रतिशत की तेजी आई है।

विश्लेषकों को इस बात की आशंका है कि यह कमजोर प्रदर्शन कुछ समय तक जारी रहेगा क्योंकि सरकार द्वारा नई कर व्यवस्था पर जोर दिए जाने से बीमा योजनाओं की मांग प्रभावित हो सकती है। इस व्यवस्था में कर-बचत की कटौती नहीं है। उनका मानना है कि इस संबंध में दिक्कत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और हालिया बिकवाली को देखते हुए दीर्घाव​धि वाले निवेशकों को शेयर जमा करने के संबंध में विचार करना चाहिए।

जेएसटी इन्वेस्टमेंट्स के संस्थापक और मुख्य निवेश अधिकारी आदित्य शाह ने कहा कि जैसे ही नई कर व्यवस्था आकार लेने लगेगी, पुरानी व्यवस्था एक-दो साल में खत्म हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि जीवन बीमा और निवेश योजनाओं को खरीदने का प्रोत्साहन कम हो रहा है, जो जीवन बीमा जैसे क्षेत्र के लिए नकारात्मक बात है, क्योंकि जीवन बीमा की हमेशा से ही कर लाभ के उद्देश्य से बिक्री की जाती रही है।

अधिक मूल्य वाली पॉलिसियों पर कर मानदंड जीवन बीमाकर्ताओं के अंतर्निहित मूल्य (ईवी) को पांच से 15 प्रतिशत तक असर ड़ाल सकते हैं। लेकिन इस बढ़ते क्षेत्र के संबंध में हमारा दीर्घावधि दृष्टिकोण सकारात्मक है क्योंकि इसका दायरा बढ़ता रहेगा।

विश्लेषकों का कहना है कि मूल्यांकन के दृष्टिकोण से बजट प्रस्ताव ने बीमा संबंधी शेयरों में रेटिंग में कमी को तेज कर दिया है, जो पहले ही पिछले एक-दो साल से जारी थी। उदाहरण के लिए एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वित्त वर्ष 23 की पी/ईवी (उद्यम मूल्य के मुकाबले कीमत) क्रमशः 2.3 गुना, 1.9 गुना और 1.4 गुना के मल्टीपल पर कारोबार कर रहे हैं, जो वित्त वर्ष 22 के 3.5 गुना, 2.9 गुना और 1.9 गुना के मल्टीपल से कम है।

शाह ने उम्मीद जताई कि यह मूल्यांकन जल्द ही निचले स्तर आ जाएगा, हालांकि जेएम फाइनैंशियल के विश्लेषकों ने कहा कि वे मौजूदा गिरावट में खरीदार होंगे।

विश्लेषकों का कहना है कि नई कर व्यवस्था से पार्टिसिपेटिंग (पार) और नॉन-पार्टिसिपेटिंग श्रेणियों में सबसे ज्यादा (नॉन-यूलिप या यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) में सर्वाधिक बिकने वाली पॉलिसियों पर असर पड़ सकता है।

First Published - February 20, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट