facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

FY26 की पहली तिमाही में जीवन बीमा पॉलिसियों की बिक्री 10 प्रतिशत घटी, LIC को सबसे बड़ा झटका

Advertisement

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जीवन बीमा पॉलिसियों की बिक्री 10 प्रतिशत घटी, LIC को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

Last Updated- July 11, 2025 | 10:38 PM IST
life insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जीवन बीमा पॉलिसियों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के 53.7 लाख की तुलना में 10.11 प्रतिशत घटकर 48 लाख रह गई है।  मांग में ठहराव और नए सरेंडर वैल्यू मानकों को लेकर बीमा उद्योग के समायोजन के कारण ऐसा हुआ है।

सरकारी कंपनी एलआईसी की पॉलिसियों की बिक्री में तेज गिरावट आई है, जबकि इस अवधि के दौरान निजी बीमाकर्ताओं की बिक्री मामूली घटी है।

उद्योग के जानकारों का कहना है कि व्यवस्था में ऋण की मांग में कमी के कारण ऋण से जुड़ी बीमा पॉलिसियों की बिक्री सुस्त हुई। इस मंदी ने भी जीवन बीमा पॉलिसियों की बिक्री की गिरावट में योगदान दिया है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा कर छूट में बदलाव से भी बीमा के लिए कर प्रोत्साहन कम हो गए हैं, जिससे तिमाही में पॉलिसियों की बिक्री प्रभावित हुई है। जीवन बीमा परिषद के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पॉलिसियों की बिक्री सालाना आधार पर 14.80 प्रतिशत गिरकर 30.4 लाख रह गई है, जबकि निजी जीवन बीमाकर्ताओं की बिक्री 0.80 प्रतिशत घटकर 17.8 लाख रह गई है।

आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रुप सिंगल प्रीमियम पॉलिसियों की बिक्री 13.37 प्रतिशत घटकर 583 रह गई है, जबकि ग्रुप नॉन सिंगल प्रीमियम पॉलिसियों की बिक्री 2.5 प्रतिशत गिरकर 940 रह गई है। सालाना नवीकरण वाली ग्रुप प्रीमियम पॉलिसियों की बिक्री भी 34.97 प्रतिशत की तेज गिरावट के साथ 4629 रह गई है।

बहरहाल व्यक्तिगत सिंगल प्रीमियम पॉलिसियों की बिक्री 3.10 प्रतिशत गिरकर 2.5 लाख और व्यक्तिगत नॉन सिंगल प्रीमियम पॉलिसियों की बिक्री 10.44 प्रतिशत गिरकर 20.7 लाख रह गई है। वित्त वर्ष 2025 में जीवन बीमा पॉलिसियों की बिक्री 7.39 प्रतिशत घटकर 202 लाख थी।

केयरएज रेटिंग्स में एसोसिएट डॉयरेक्टर सौरभ भालेराव के मुताबिक जीवन बीमा सेक्टर के लिए पहली तिमाही सामान्यतया सुस्त तिमाही होती है, क्योंकि वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में ज्यादातर खुदरा ग्राहक जल्दबाजी में पॉलिसियां खरीदते हैं।

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement