facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

LIC ने एजेंटों का कमीशन घटाया, सरेंडर वैल्यू पर नए नियम 1 अक्टूबर से होंगे लागू

Advertisement

एलआईसी ने 30 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि उसने सरेंडर मूल्य पर आए नए नियमों के बाद अपनी 32 पॉलिसियों एवं राइडर में बदलाव किए हैं।

Last Updated- October 08, 2024 | 10:27 PM IST
LIC- एलआईसी

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सरेंडर वैल्यू पर आए नए नियमों के बाद एजेंटों को पॉलिसी पर पहले साल मिलने वाला कमीशन 35 प्रतिशत से घटाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी। मगर एलआईसी ने बीमा नवीकरण (रीन्यूअल) में प्रीमियम पर कमीशन 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है।

एलआईसी ने सावधि बीमा (टर्म इंश्योरेंस) पॉलिसियों के लिए न्यूनतम बीमित राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी है। ये सभी बदलाव 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं। इस साल जून में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने जीवन बीमा योजनाओं पर एक मास्टर सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में उन ग्राहकों को अधिक भुगतान करने का प्रावधान है, जो पॉलिसी की अवधि पूरी होने से पहले ही इसे लौटा देते यानी सरेंडर कर देते हैं। यह शर्त भी  1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई है।

संशोधित नियमों के अनुसार यदि पॉलिसीधारक ने पूरे एक साल का प्रीमियम चुकाया है तो जीवन बीमा कंपनियों को पहले साल में ही पॉलिसी सरेंडर करने पर उसे स्पेशल सरेंडर वैल्यू (एसपीवी) देनी होगी। अब तक बीमा कंपनियां पहले साल पॉलिसी सरेंडर करने वाले पॉसिलीधारकों को यह रकम नहीं देती थीं।

सर्कुलर में यह भी कहा गया कि एसएसवी की गणना के पेड-अप-वैल्यू घटाने में इस्तेमाल होने वाली डिस्काउंट रेट 10 वर्ष के सरकारी बॉन्ड की यील्ड से 50 आधार अंक तक अधिक रह सकती है। जब कोई पॉलिसीधारक प्रीमियम भरना बंद कर देता है तो उसकी पॉलिसी पर एश्योर्ड राशि में कमी कर दी जाती है और घटी हुई यही राशि पेड-अप वैल्यू कहलाती है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘एलआईसी ने पॉलिसी के पहले साल कमीशन 35 प्रतिशत से घटाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। बिना बोनस के कमीशन 25 प्रतिशत था, जिसे 20 प्रतिशत कर दिया गया है। पॉलिसी रीन्यू कराने पर आने वाले प्रीमियम पर कमीशन बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है।’

जीवन बीमा उद्योग के विशेषज्ञों को पहले लग रहा था कि नए नियम लागू होने पर कमाई में लगने वाली चोट की भरपाई के लिए बीमा कंपनियां वितरकों को दिए जाने वाली रकम या आंतरिक प्रतिफल दर (आईआरआर) बढ़ा देंगी।

एक वरिष्ठ बीमा वितरक ने कहा, ‘एलआईसी ने कमीशन घटा दिया है, जिसके बाद एजेंटों को मिलियन डॉलर राउंड टेबल के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इसका हिस्सा बनने के लिए एजेंटों को पहले साल 8 लाख रुपये कमीशन जुटाना होगा। कमीशन घटाए जाने के बाद अब उन्हें अधिक पॉलिसी बेचनी होंगी। मुख्य जीवन बीमा सलाहकार का इंसेंटिव भी कम हो सकता है।’

उन्होंने बताया कि एलआईसी ने बीमा रकम भी 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी है। साथ ही कंपनी ने अपनी पॉलिसियों पर प्रीमियम में भी 8-9 प्रतिशत इजाफा कर दिया है।

इस बदलाव के बारे में एलआईसी को ई-मेल भेजा गया था। किंतु समाचार लिखे जाने तक उसका कोई जवाब नहीं आया था।

एलआईसी ने 30 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि उसने सरेंडर मूल्य पर आए नए नियमों के बाद अपनी 32 पॉलिसियों एवं राइडर में बदलाव किए हैं। एलआईसी ने यह भी कहा था कि इस सूची के अलावा कोई भी पॉलिसी या राइडर 1 अक्टूबर 2024 से नहीं बिकेगा। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में एलआईसी की कुल 60  पॉलिसियां थीं।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement