facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

आईडीएफसी लाई 500 करोड़ रु. का हाइब्रिड फंड

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:41 AM IST

आईडीएफसी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स की शाखा पोर्टफोलियो मैंनेजमेंट सर्विस (पीएमएस) ने 500 करोड रुपये के पोर्टफोलियो फंड की शुरुआत की है।
इस फंड का नाम आईडीएफसी हाइब्रिड इन्फ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो  (एचआईपी) रखा गया है। इस फंड का मकसद कंपनियों की उन इक्विटी में निवेश करना है जो पांच साल या उससे अधिक समय के लिए बुनियादी परियोजनाओं में लगी हैं।
इस बाबत आईडीएफसी म्युचुअल फंड के प्रबंध निदेशक नवल बीर कुमार ने कहा ‘जब बाजार में कारोबार की स्थिति खस्ता होती है उस समय मझोली कंपनियां अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करती हैं, इसलिए इन कंपनियों पर हमारी खास नजर होगी। आईडीएफसी इस फंड में 10 फीसदी का निवेश करेगी जबकि प्रति निवेशक निवेश की न्यूनतम सीमा 10 लाख रुपये होगी।
एचआईपी के कोष को 8-14 कंपनियों में निवेश किया जाएगा जबकि जिसमें किसी भी एक कंपनी में 20 फीसदी से ज्यादा का निवेश नहीं होगा।’ दिलचस्प बात है कि एचआईपी के तहत जुटाई गई रकम प्राइवेट इक्विटी सौदों और सार्वजिनिक उपक्रमों में प्रावइेट इन्वेस्टमेंट के लिए किया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि यह उन कंपनियों में निवेश करेगी जिन्होंने मेजेनाइन फाइनैंसिंग को पूरा कर लिया है। कुल निवेश का लगभग 75 फीसदी हिस्सा असूचीबध्द क्षेत्र में जाएगा, यद्यपि कंपनी स्वयं को ऐसी परियोजनाओं से दूर रखेगी जिसके  पूरे होने की अवधि अधिक होती है।
कंपनी ने पिछले एक महीने के दौरान एचआईपी के तहत 250 करोड़ रुपये जुटाए हैं जबकि अगले छह महीनों के दौरान बड़े निवेशकों के समूह से 250 करोड़ रुपये और जुटाए जाने की संभावना है।
इस संबंध में कुमार ने कहा ‘इस फंड को खास तौर पर बड़े निवेशकों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है और हम रियल एस्टेट में निवेश नहीं करेंगे। एचआईपी ज्यादातर दूरसंचार, ऊर्जा, परिवहन, सूचना-प्रद्यौगिकी और मीडिया, यात्रा एवं पर्यटन और बुनियादी क्षेत्रों पर केंद्रित वित्तीय सेवा कंपनियों में निवेश करेगा।’

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement