facebookmetapixel
Advertisement
मई में ऑटो सेक्टर ने रचा इतिहास! कार, स्कूटर और SUV की रिकॉर्ड बिक्री ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड3 साल में सिर्फ 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप, करोड़ों कबाड़ गाड़ियां अब भी सड़कों पर दौड़ रहींStocks To Watch Today: HCL से लेकर Yes Bank तक, इन शेयरों में आज दिख सकता है एक्शनपश्चिम एशिया तनाव के बीच बढ़ी टर्म इंश्योरेंस की मांग, प्रवासी भारतीय भारत में सुरक्षा कवर को दे रहे प्राथमिकताडॉलर के मुकाबले रुपया 5 हफ्ते के हाई पर, तेल कीमतों में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराहोर्मुज स्ट्रेट खुलने की उम्मीद से भारत को राहत, तेल कीमतों में गिरावट लेकिन अनिश्चितता बरकरारवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वादा: विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए उठाए जाएंगे और कदमEditorial: उम्मीद बनाम अनुभव, बाजारों और वैश्विक राजनीति के बीच संतुलन की जद्दोजहदकॉकरोच जनता पार्टी की रैली से उठे सवाल: युवा असहमति, राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएंमाइक्रोफाइनेंस में अब नई सोच जरूरी: मौजूदा मॉडल ठीक है, लेकिन विकास दर सीमित बनी हुई है

Paytm से बात कर रहा HDFC बैंक

Advertisement

राव ने कहा कि HDFC बैंक अगले एक-दो महीने में मोबाइल बैंकिंग ऐप्लीकेशन पुन: पेश करने की योजना बना रहा है।

Last Updated- February 06, 2024 | 10:02 PM IST
म्युचुअल फंडों ने HDFC बैंक में खरीदे 46,000 करोड़ रुपये के शेयर, Mutual funds bought shares worth Rs 46,000 crore in HDFC Bank

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के समूह प्रमुख (भुगतान, उपभोक्ता वित्त, विपणन) पराग राव ने कहा है कि बैंक फिनटेक दिग्गज Paytm के साथ बातचीत कर रहा है और मौजूदा हालात पर नजर बनाए
हुए है।

उन्होंने कहा, ‘Paytm लंबे समय से हमारा भागीदार रहा है। मौजूदा हालात के बारे हमें बहुत ज्यादा कुछ पता नहीं है, लेकिन हम बात कर रहे हैं, इंतजार कर रहे हैं और इस पर नजर लगाए हुए हैं कि अगले कुछ सप्ताहों में क्या होगा।’

आरबीअई ने 31 जनवरी को Paytm पेमेंट्स बैंक को अनुपालन संबंधित कुछ खामियों का हवाला देते हुए 29 फरवरी, 2024 से नई जमाएं और ट्रांजेक्शन स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया था।

राव ने कहा, ‘हम उनके भागीदार हैं, लेकिन साथ ही उनके साथ प्रतिस्पर्धा भी करते हैं। इसलिए, हम भागीदारी और प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पिछले सप्ताह में हमने अपने ‘पेजैप ऐप’ और ‘व्यापार’ (मर्चेंट ऐप), दोनों पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा देखा है। हम इंतजार कर रहे हैं, देख रहे हैं और आकलन कर रहे हैं और उसी के हिसाब से निर्णय लेंगे।’

राव ने कहा कि एचडीएफसी बैंक अगले एक-दो महीने में मोबाइल बैंकिंग ऐप्लीकेशन पुन: पेश करने की योजना बना रहा है। विभिन्न स्तर के फीडबैक हासिल करने के बाद इस ऐप को विकसित किया गया है।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement