facebookmetapixel
Advertisement
गूगल से रिलायंस तक डेटा सेंटर में बड़े निवेश, भारत पर बढ़ा कंपनियों का भरोसाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन के बाद पहली निफ्टी एक्सपायरी, डेरिवेटिव टर्नओवर 4% घटाआंध्र प्रदेश बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का केंद्र, सुजलॉन के विस्तार से बढ़ेगा निवेशEditorial: ईरान पर ट्रंप का ‘इकनॉमिक डी-डे’, चीन से टकराव का बढ़ सकता है खतराभारत में यूनिक्लो का कारोबार बढ़ा, वित्त वर्ष 2025 में राजस्व 44 फीसदी उछलाराजनीति में नेगेटिव ब्रांडिंग का खेल, मीम्स कैसे बनाते हैं नेताओं की छविइलेक्ट्रिक वाहनों पर महिंद्रा का बड़ा दांव, उत्पादन बढ़ाने और नए मॉडल लाने की तैयारीजलवायु कार्रवाई कमजोर पड़ रही है, भारत को अपनी ‘लक्ष्मण रेखा’ पर अडिग रहना होगाL&T की बड़ी डील, पश्चिम एशिया में 5,000 करोड़ से ज्यादा के BESS ऑर्डर मिलेएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?

सरकारी कंपनियां अगले हफ्ते बॉन्ड से धन जुटाएंगी

Advertisement

इनमें भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), आरईसी, हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन (हुडको) और इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) शामिल हैं।

Last Updated- February 06, 2025 | 10:26 PM IST
डाकियों के माध्यम से ऋण देगा SIDBI, अगले महीने से होगी शुरुआत, SIDBI will give loans through postmen, will start from next month

प्रमुख सरकारी इकाइयां बॉन्ड के जरिये घरेलू ऋण पूंजी बाजार से 14,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), आरईसी, हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन (हुडको) और इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) शामिल हैं।

गौर करने की बात यह है कि ये सरकारी कंपनियां ब्याज दर पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले के कुछ ही दिनों बाद घरेलू बाजार से धन जुटाएंगी। आम धारणा यह है कि गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व वाली एमपीसी शुक्रवार को ब्याज दर में पहली कटौती की घोषणा करेगी। नीतिगत रीपो दर में 25 आधार अंक तक की कटौती की जा सकती है।
सिडबी का लक्ष्य 10 फरवरी को 49 महीने की परिपक्वता वाले बॉन्ड से 6,000 करोड़ रुपये जुटाना है जिसमें 2,000 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और 4,000 करोड़ रुपये का ग्रीन शू
ऑप्शन होगा।

आरईसी की योजना 11 फरवरी को 15 साल की परिपक्वता की अवधि वाले बॉन्ड से 3,000 करोड़ रुपये जुटाना है जिसमें 500 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू ऑप्शन होगा। इसके अलावा आरईसी 3,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड को फिर से जारी करेगी।

इसी तरह हुडको की योजना 10 फरवरी को बाजार से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की है जिसमें 500 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प होगा। इनकी परिपक्वता अवधि 10 वर्ष होगी। इसके अतिरिक्त आईआईएफसीएल 11 फरवरी को 3 साल और 36 दिन की परिपक्वता वाले बॉन्ड के जरिये 2,000 करोड़
रुपये जुटाएगी।

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement