facebookmetapixel
Advertisement
क्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़म्यूचुअल फंड्स को लगा बड़ा झटका: नए निवेशकों की रफ्तार 3 साल के निचले स्तर पर, अप्रैल में भारी गिरावट

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 : हथियार के रूप में न हो तकनीक – सीतारमण

Advertisement

सीतारमण ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कहा कि डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत ढांचा (आधार, एकीकृत भुगतान प्रणाली और अकाउंट एग्रीगेटर) अनिवार्य रूप जनहित में कार्य करे

Last Updated- October 07, 2025 | 11:29 PM IST
मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ में उपस्थित लोगों का अभिवादन करती हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ में उपस्थित लोगों का अभिवादन करती हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि चुनिंदा क्षेत्रों में मालिकाना अधिकार प्राप्त कर चुकी कंपनियों को तकनीक का इस्तेमाल निश्चित रूप से हथियार के रूप में नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी दो वैश्विक कंपनियों की हालिया गतिविधियों से उपजे विवाद के मद्देनजर कही।

सीतारमण ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में कहा कि डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत ढांचा (आधार, एकीकृत भुगतान प्रणाली और अकाउंट एग्रीगेटर) अनिवार्य रूप जनहित में कार्य करे। फिनटेक को उद्योग के बढ़ने के साथ वित्तीय प्रदर्शन और नियामकीय पालन पर निरंतर ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने बताया, ‘हमें स्वयं को यह बताते रहने की जरूरत है कि प्रौद्योगिकी पर पूरी तरह से महारत हासिल नहीं की जा सकती और इसके कुछ हिस्से पर कुछ स्वामित्व एवं अधिकार प्राप्त करने के बाद …हमें इसे हथियार बनाने से बचना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार देखा है प्रौद्योगिकी प्रगति के साथ-साथ लोग आत्मकेंद्रित सोच अपना रहे हैं। वैश्विक प्रगति के विचार पर ही सवाल उठ रहे हैं क्योंकि इसे हथियार बनाया जा रहा है।’

रूस समर्थित भारत की रिफाइनरी नायरा एनर्जी ने जुलाई में माइक्रोसॉफ्ट पर कानूनी कार्रवाई की थी। दरअसल माइक्रोसॉफ्ट ने अचानक से महत्त्वपूर्ण सॉफ्टवेयर सेवाओं को रोक दिया था। इस रिफाइनरी ने सितंबर में सॉफ्टवेयर सेवा एसएपी को निलंबित करने के कारण न्यायालय का रुख किया था।

सैप इंडिया ने न्यायालय को बताया कि वह अपनी मूल कंपनी के समर्थन के बिना यह सेवा नहीं मुहैया करवा सकती है। सीतारमण ने कहा कि फिनटेक राजस्व वृद्धि, नवीन उत्पादों, लाभप्रदता, जोखिम और कानून पालन की क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक सैंडबॉक्स और स्व-नियामक संगठन ढांचे जैसे पर्यवेक्षक सेटिंग के जरिए जिम्मेदार नवाचार को प्रोत्साहित करता है।

उन्होंने कहा, ‘करोड़ों नागरिक औपचारिक वित्तीय सिस्टम में शामिल हो गए हैं। इसका विस्तार नवोन्मेष के बाद विश्वास, सुरक्षा और समावेश में अनिवार्य रूप से किया जाए। सुरक्षा के साथ गति व संख्या साथ साथ हाथ मिलाकर अनिवार्य रूप से आगे बढ़ें। विनियमन भी अनिवार्य रूप से बढ़ाया जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि फिनटेक क्रांति लंबे समय तक सुरक्षित, जिम्मेदार और टिकाऊ बनी रहे।’ कंपनियों को कुछ चुनौतियों का हल करना चाहिए। इन चुनौतियों में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) के लिए क्रेडिट कर, महिला व गिग वर्कर के लिए वित्तीय समावेशन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement