facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

ऋण आकलन में बैंकों की मदद करें फिनटेक: विवेक जोशी

Advertisement

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने फिनटेक कंपनियों से एमएसएमई के डिजिटल फुटप्रिंट आधारित ऋण आकलन मॉडल विकसित करने का अनुरोध किया।

Last Updated- August 07, 2024 | 9:32 PM IST
फाइनैंशियल सेक्टर को मजबूत, पारदर्शी बना रहे हैं RBI के कदम: S&P , RBI's steps are making the financial sector strong and transparent: S&P

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव विवेक जोशी ने बुधवार को फिनटेक कंपनियों से अनुरोध किया कि वे अपनी डिजिटल पहुंच के आधार पर सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए ऋण आकलन मॉडल विकसित करने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की मदद करें।

जोशी ने सुझाव दिया है कि बैलेंस शीट या एमएसएमई के द्वारा दाखिल रिटर्न के बजाय नए मॉडल में एमएसएमई, खासकर सूक्ष्म और अत्यंत सूक्ष्म उद्यमों द्वारा तैयार किए गए डिजिटल फुटप्रिंट पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025 के बजट में सरकारी बैंकों से कहा था कि वे नया ऋण आकलन मॉडल तैयार करें, जो एमएसएमई के डिजिटल फुटप्रिंट पर आधारित हो।

उन्होंने कहा था, ‘केवल परिसंपत्ति या टर्नओवर के मानदंड के आधार पर ऋण की पात्रता के पारंपरिक मूल्यांकन की तुलना में यह महत्त्वपूर्ण सुधार साबित हो सकता है। यह औपचारिक अकाउंटिंग व्यवस्था न रखने वाले एमएसएमई को कवर करेगा।’

फिक्की की एक फिनटेक कॉन्फ्रेंस में जोशी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बैंकों की डिजिटल ऋण देने की क्षमता बढ़ाने में मदद पहुंचाने के मामले में फिनटेक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। मैं फिनटेक से अनुरोध करता हूं कि वे ऋण आकलन मॉडल तैयार करने और इसे लागू करने में बैंकों की मदद करें।’ जोशी ने जोर दिया है कि बैंकों की चुनौतियों का समाधान करने के लिए काम करते समय फिनटेक को नियामकीय जरूरतों और नवोन्मेष में संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देना होगा।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement