facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

Credit Cards: फरवरी में क्रेडिट कार्ड की संख्या 10 करोड़ पार

क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में एचडीएफसी बैंक अग्रणी है। परिचालन में इस ऋणदाता के कार्डों की संख्या 2.4 करोड़ है।

Last Updated- March 28, 2024 | 11:58 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

देश में बैंकों द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्डों की कुल संख्या फरवरी 2024 में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले महीने की तुलना में इसमें 11 लाख कार्ड और जुड़े हैं। भारतीय रिर्जव बैंक द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे प्रणाली में फरवरी तक क्रेडिट कार्ड की संख्या 10.06 करोड़ थी। एक साल पहले यानी फरवरी 2023 में प्रचलन में कुल 9.95 करोड़ कार्ड थे।

केयरएज रेटिंग्स के एसोसिएट निदेशक सौरभ भालेराव ने कहा ‘बैंक क्रेडिट कार्ड का अपना खर्च बढ़ाने के प्रति काफी आक्रामक रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों के दौरान उपभोक्ताओं के खर्च करने के तरीके में भी बदलाव आया है, जिससे क्रेडिट कार्ड का प्रचलन बढ़ा है। लेकिन आगे चलकर प्रचलन में कार्डों की वृद्धि दर इस बात के मद्देनजर कम होने के आसार हैं कि उद्योग अब काफी बड़ा आकार ले चुका है।’

क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में एचडीएफसी बैंक अग्रणी है। परिचालन में इस ऋणदाता के कार्डों की संख्या 2.4 करोड़ है। अन्य प्रमुख बैंकों की बात करें, तो एसबीआई कार्ड ने 1.875 करोड़ कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक ने 1.684 करोड़ कार्ड और ऐक्सिस बैंक ने 1.39 करोड़ कार्ड के परिचालन की जानकारी दी है।

दूसरी तरफ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) और ई-कॉमर्स भुगतान में उल्लेखनीय गिरावट की वजह से भारतीयों के बीच क्रेडिट कार्ड से कुल खर्च जनवरी 2024 के 1.66 लाख करोड़ रुपये से कम होकर फरवरी में 1.49 लाख करोड़ रुपये रह गया है। वहीं, पीओएस का लेनदेन जनवरी 2024 के 58,531.77 करोड़ रुपये से घटकर 54,431.48 करोड़ रुपये रह गया।

इस बीच त्योहारी सीजन खत्म होने की वजह से ई-कॉमर्स भुगतान 1.08 लाख करोड़ रुपये से घटकर 0.95 लाख करोड़ रुपये रह गया। भालेराव ने कहा कि आम तौर पर अक्टूबर से दिसंबर तक के त्योहारी महीने रहते हैं और जनवरी में भी कुछ असर दिखता है। जैसे-जैसे यह सीजन खत्म होता है, खर्च में कमी आने के आसार रहते हैं।

प्रमुख क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं के लेनदेन में भी गिरावट देखी गई है। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये लेनदेन फरवरी में घटकर 40,288.51 करोड़ रुपये रह गया, जबकि जनवरी में यह 43,711.47 करोड़ रुपये था।

इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का कार्ड से लेनदेन 29,672.96 करोड़ रुपये से घटकर 26,843.03 करोड़ रुपये रह गया और ऐक्सिस बैंक का लेनदेन 20,305.45 करोड़ रुपये से घटकर 17,528.09 करोड़ रुपये रह गया।

First Published - March 28, 2024 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट