facebookmetapixel
Advertisement
₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदाआज से खुला ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का IPO, 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग के मिल रहे संकेत! पैसा लगाएं या नहीं?Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भावRupee Outlook: डॉलर के मुकाबले रुपया 95.54 के करीब, एक्सपर्ट बोले 94 तक जा सकता है भावसुभाष चंद्रा के ₹6.25 करोड़ वाले प्लान के खिलाफ अपील की तैयारी में एचडीएफसी बैंक, जानें पूरा मामला

बॉन्ड से 50,000 करोड़ रुपये जुटाएगा SBI

Advertisement

SBI का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष में 50,232 करोड़ रुपये रहा, जो सर्वोच्च सालाना लाभ है

Last Updated- June 09, 2023 | 10:52 PM IST
SBI

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मौजूदा वित्त वर्ष में बॉन्डों के जरिये 50,000 करोड़ रुपये जुटाएगा, जिनमें अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड, टियर-2 बॉन्ड आदि शामिल होंगे।

स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी सूचना में SBI ने कहा कि बैंक के सेंट्रल बोर्ड ने ऋण प्रतिभूतियों के जरिए रकम जुटाने की मंजूरी दे दी है।

SBI ने कहा कि वित्त वर्ष 24 के दौरान भारतीय या विदेशी निवेशकों से बॉन्डों के निजी नियोजन के जरिये रकम जुटाई जाएगी, जिसके लिए​ आवश्यकतानुसार भारत सरकार की मंजूरी चाहिए होगी।

अप्रैल में SBI बोर्ड ने विदेशी मुद्रा वाले बॉन्ड के जरिए 2023-24 में एक या अ​धिक चरणों में 2 अरब डॉलर जुटाने की मंजूरी दी थी।

रकम जुटाने की गतिविधियां ऐसे समय में देखने को मिल रही है जब बैंकिंग सिस्टम में क्रेडिट की रफ्तार ठीक-ठाक है, हालांकि जमाओं की रफ्तार कम है।

वित्त वर्ष 23 में क्रेडिट की रफ्तार 15 फीसदी थी जबकि जमाओं की वृद्धि दर 9.6 फीसदी रही।

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 मई को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर बैंकों की क्रेडिट की रफ्तार 15.4 फीसदी रही, वहीं जमाओं की वृद्धि दर 10.9 फीसदी थी। जमाओं की वृद्धि दर सुधरने की उम्मीद है क्योंकि 2,000 रुपये के नोट वापस बैंकों में आ रहे हैं। आरबीआई ने इस नोट की वापसी की घोषणा की है।

SBI का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष में 50,232 करोड़ रुपये रहा, जो सर्वोच्च सालाना लाभ है।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 8:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement