facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेन

Advertisement

जीएसटी 2.0 सुधार और त्योहारों की खरीदारी से यूपीआई लेनदेन में उछाल; IMPS, फास्टैग और AEPS में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी, डिजिटल इंडिया की रफ्तार तेज 

Last Updated- November 03, 2025 | 9:21 AM IST
UPI
Representational Image

अक्टूबर में एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) से सर्वाधिक लेनदेन की संख्या और मूल्य रहा। इस दौरान लेनदेन की संख्या 20.7 अरब और इसका मूल्य 27.28 लाख करोड़ रुपये था। यूपीआई में वृद्धि त्योहारी मौसम में कारोबारी गतिविधियां बढ़ने और जीएसटी 2.0 सुधारों के कारण हुआ।

इस साल सितंबर की तुलना में इस साल अक्टूबर में लेनदेन की संख्या 5 प्रतिशत और मूल्य 10 प्रतिशत अधिक था। इस साल अगस्त में लेनदेन की सर्वाधिक संख्या अगस्त में 20.008 अरब थी और इसका यूपीआई लेनदेन का सर्वाधिक मूल्य मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये था। इसकी सितंबर में संख्या 19.63 अरब और मूल्य 24.9 लाख करोड़ रुपये था।

पे नियरबाई के संस्थापक, मुख्य कार्याधिकारी व प्रबंध निदेशक आनंद कुमार बजाज ने बताया, ‘इस त्योहारी मौसम में यूपीआई ने छोटे से लेकर बड़े व्यापारिक भुगतान और ग्राहक व स्थानीय कारोबारियों को भुगतान में मदद करने, आसान बनाने व वाणिज्य में प्रमुख भूमिका निभाई। भारत अब इस गति को आगे बढ़ा रहा है। स्थानीय खुदरा विक्रेताओं और सहायक डिजिटल नेटवर्कों के माध्यम से नए उपयोगकर्ताओं को आत्मविश्वास के साथ लेन-देन करने में मदद मिल रही है।’

IMPS की संख्या बढ़कर 40.4 करोड़ 

इस महीने में तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) की संख्या सितंबर के 39.4 करोड़ से तीन प्रतिशत बढ़कर 40.4 करोड़ हो गई। हालांकि रोचक तथ्य यह है कि यह संख्या अगस्त में 47.7 करोड़ के आंकड़े को छू गया था। इसका मूल्य सितंबर के 5.98 लाख करोड़ रुपये से 8 प्रतिशत बढ़कर 6.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। हालांकि आईएमपीएस से अगस्त में लेनदेन की संख्या 48.8 करोड़ और मूल्य 6.31 लाख करोड़ रुपये था।

फास्टैग की संख्या सितंबर 33.3 करोड़ से 8 प्रतिशत बढ़कर 36.1 करोड़ हो गया था। हालांकि यह संख्या अगस्त 37.1 करोड़ था। सितंबर के मूल्य 6,421 करोड़ रुपये से 4 प्रतिशत बढ़कर 6,686 करोड़ रुपये हो गया। अक्टूबर में आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) से लेनदेन सितंबर के 10.6 करोड़ से 6 प्रतिशत बढ़कर 11.2 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 9:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement