facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

8 प्रतिशत तक इस बैंक ने बढ़ाए FD पर ब्याज के रेट, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 4:10 PM IST
Nifty Bank created a stir on the strength of HDFC Bank, Bandhan Bank, banking shares reached the top as soon as the report came HDFC Bank, Bandhan Bank के दम पर Nifty Bank ने मचाया धमाल, रिपोर्ट आते ही बैंकिंग शेयर पहुंचे टॉप पर

पिछले एक साल में, फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में काफी वृद्धि हुई है। कुछ बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 फीसदी तक की ब्याज भी दे रहे हैं। ऐसा ही एक बैंक है डीसीबी बैंक, जिसने हाल ही में बचत खातों और 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि की है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट बताती है कि सेविंग अकाउंट होल्डर अब अधिकतम 8 प्रतिशत की ब्याज दर अर्जित कर सकते हैं। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों के पास 8.5 प्रतिशत तक की उच्च ब्याज दर अर्जित करने का मौका है। जैसा कि डीसीबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है, ये बढ़ी हुई ब्याज दरें 8 मई 2023 को लागू हो गई हैं।

DCB बैंक के फिक्सड डिपॉजिट रेट:

7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाले फिक्सड डिपॉजिट के लिए, बैंक 3.75 प्रतिशत की ब्याज दर बनाए रखेगा। इसी तरह, 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा राशि के लिए डीसीबी बैंक 4 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश जारी रखेगा। 91 दिनों से लेकर 6 महीने से कम की अवधि के डिपॉजिट पर अभी भी 4.75 प्रतिशत की ब्याज, 6 महीने से 12 महीने से कम की अवधि के डिपॉजिट पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर जारी रहेगी। 12 महीने से 15 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर अब 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त होगी। जबकि 15 महीने से 18 महीने से कम की अवधि में परिपक्व होने वाली जमा पर 7.5 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा।

Also read: अब बिना CVV डाले RuPay कार्ड से होगा पेमेंट, जानें कैसे करना होगा ट्रांजैक्शन

18 महीने से 700 दिनों से कम की मैच्योरट अवधि वाली फिक्सड डिपॉजिट पर, बैंक 7.75 प्रतिशत की ब्याज देगा। साथ ही बैंक ने 700 दिनों से लेकर 36 महीने में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी है। 36 महीने से 120 महीने तक की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर अभी भी 7.75 प्रतिशत की ब्याज मिलेगी।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement