facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

एनबीएफसी की संपत्ति गुणवत्ता पर बढ़ेगा दबाव

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:08 AM IST

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण निकट अवधि में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की संपत्ति की गुणवत्ता पर दबाव बढ़ेगा, लेकिन पुनर्गठन के गति पकडऩे और संग्रह में सुधार के साथ धीरे धीरे दबाव कम होगा।
एनबीएफसी की संपत्ति की गुणवत्ता को लेकर दबाव कई वजहों से है। पिछले साल के विपरीत, इस बार मॉरिटोरियम नहीं था, जिससे गैर निष्पादित संपत्तियों की गुणवत्ता चक्र से बचाव हुआ था। दूसरे, संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण संग्रह की क्षमता प्रभावित हुई।
रेटिंग एजेंसी इक्रा के आकलन के मुताबिक चालू वितत्त वर्ष में एनबीएफसी के 90 दिन से ज्यादा के बकाया (डीपीडी) में 50 से 100 आधार अंक (बीपीएस) की बढ़ोतरी होगी। वित्त वर्ष 21 में 90 डीपीडी मार्च, 2020 की तुलना में 30-40 बीपीएस की बढ़ोतरी हुई थी और वित्त वर्ष 21 की चौथी तिमाही में यह कोविड के पहले के स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद वित्त वर्ष 21 की तीसरी व चौथी तिमाही में कर्ज को बट्टा खाते में डाले जाने पर उधारी के पुनर्गठन का काम हुआ।
चौथी तिमाही के बाद गैर बैंक कर्जदाताओं के संग्रह की कुशलता एक बार फिर अप्रैल-मई में गिरी। 

Advertisement
First Published - August 4, 2021 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement